• International
  • जाते-जाते भी भारत को छेड़ गए मोहम्मद यूनुस, अलापा सेवन सिस्टर्स का राग, बांग्लादेश को बताया कनेक्टिविटी का हब

    ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपने विदाई भाषण में भारत का बिना नाम लिए निशाना साधा है। उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को सेवन सिस्टर्स कहकर संबोधित किया और बांग्लादेश को कनेक्टिविटी का हब बताया। यूनुस ने कहा है कि उनके कार्यकाल में बांग्लादेश अब अधीन विदेश नीति वाला


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपने विदाई भाषण में भारत का बिना नाम लिए निशाना साधा है। उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को सेवन सिस्टर्स कहकर संबोधित किया और बांग्लादेश को कनेक्टिविटी का हब बताया। यूनुस ने कहा है कि उनके कार्यकाल में बांग्लादेश अब अधीन विदेश नीति वाला या अन्य देशों के निर्देशों और सलाह पर निर्भर देश नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे पारस्परिक सम्मान और हितों के आधार पर विश्व के सभी देशों के साथ संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान उनका इशारा भारत की ओर था।

    बांग्लादेश की संप्रभुता पर क्या बोले यूनुस

    यूनुस ने कहा कि वे बांग्लादेश की संप्रभुता, राष्ट्रीय हितों और विदेश नीति में देश की गरिमा के इन तीन मूलभूत आधारों को मजबूती से बहाल करने में सक्षम रहे हैं। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश अब अधीन विदेश नीति वाला या अन्य देशों के निर्देशों और सलाह पर निर्भर देश नहीं है; आज का बांग्लादेश अपने स्वतंत्र हितों की रक्षा करने में आत्मविश्वासी, सक्रिय और जिम्मेदार है।” प्रोफेसर यूनुस ने कहा कि वे पारस्परिक सम्मान और हितों के आधार पर विश्व के सभी देशों के साथ संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    मोहम्मद यूनुस ने क्या कहा?

    बांग्लादेश की सुरक्षा मजबूत करने का दावा किया

    उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने आज खुद को एक ऐसे राज्य के रूप में स्थापित कर लिया है जो संतुलन बनाए रखते हुए भविष्य के लिए आवश्यक रणनीतिक निर्णय लेने में सक्षम है। उन्होंने रोहिंग्या संकट का भी जिक्र किया। यूनुस ने कहा कि रोहिंग्या संकट बांग्लादेश की राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस संकट के समाधान के लिए कोई प्रभावी अंतरराष्ट्रीय पहल नजर नहीं आ रही है।

    बांग्लादेश के आर्थिक अवसरों पर जोर डाला

    मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश के आर्थिक अवसरों पर भी जोर डाला और नेपाल, भूटान और पूर्वोत्तर भारत के साथ सहयोग के माध्यम से विकास की क्षमता की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, “हमारा खुला समुद्र केवल एक भौगोलिक सीमा नहीं है; यह वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रवेश द्वार है।” उन्होंने कहा, “हमने अपने बंदरगाहों की दक्षता को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह प्रबंधन कंपनियों के साथ समझौते करने में काफी प्रगति की है। यदि हम इसकी दक्षता नहीं बढ़ा पाते हैं, तो हम आर्थिक उपलब्धियों में पिछड़ जाएंगे।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।