• Entertainment
  • डायकेक्टर संजय गुप्ता ने मुंबई में बिजली कटौती पर किया ट्वीट, कहा- एक घंटे पावर कट ने औकात बता दी

    मुंबई के कई पश्चिमी हिस्सों में 30 जनवरी की रात करीब एक घंटे बिजली नही थी। इस बात की पुष्टि अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने की थी। जिसके बाद कई लोग परेशान हुए। इसमें एक नाम फिल्ममेकर संजय गुप्ता का भी है, जिन्होंने ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘जज़्बा’, ‘काबिल’, ‘मुंबई सागा’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मुंबई के कई पश्चिमी हिस्सों में 30 जनवरी की रात करीब एक घंटे बिजली नही थी। इस बात की पुष्टि अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने की थी। जिसके बाद कई लोग परेशान हुए। इसमें एक नाम फिल्ममेकर संजय गुप्ता का भी है, जिन्होंने ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘जज़्बा’, ‘काबिल’, ‘मुंबई सागा’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘एक घंटे पावर कट ने औकात बता दी।’

    डायरेक्टर संजय गुप्ता बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। उन्होंने एक्स हैंडल पर मुंबई की बिजली कटौती पर कई ट्वीट किए। पहले पोस्ट में लिखा, जो रात 7:53 बेज किया गया था, ‘आधं घंटे हो गए हैं और वर्सोवा में पूरी तरह से बिजली नहीं है। किसी को कोई आइडिया है कि ऐसा क्यों हुआ है और ये कब तक रहेगा?’ इसके आधे घंटे बाद 8:33 बजे उन्होंने फिर से पोस्ट किया, ‘मुंबई के बाहर जितने घर हैं, उनमें इनवर्टर, जेनेरटर की सुविधा है। मेरे पास कुछ नहीं है। क्योंकि कभी इसकी जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन अब इस तरह की इमरजेंसी के लिए मैं सबसे पहले इनवर्टर बल्ब ऑर्डर करूंगा। भले ही इसकी जरूरत कभी-कभार पड़े।’

    संजय गुप्ता का मुंबई बिजली कटौती पर पोस्ट

    संजय गुप्ता ने 15 मिनट बाद एक और ट्वीट किया। 8:45 बजे लिखा, ‘एक घंटे के पावर कट ने औकात बता दी। कल्पना कीजिए कि ऐसा बड़े शहरों में तो ऐसा होता होगा। छोटे शबरों की तो बात ही छोड़ दो। हम मुंबईवाले वाकई भाग्यशाली हैं।’ इनके इस पोस्ट पर कास्टिंग डायरेक्टर नलिनी रत्नम ने संजय को रिप्लाई दिया, ‘पूरे अंधेरी वेस्ट में लाइट नहीं है। 8:30 तक काम शुरू होने के बारे में बताया गया है। जेपी रोड के पास की केबल में कुछ खराबी है।’

    मुंबई बिजली पर अडानी इलेक्ट्रिसिटी का पोस्ट

    अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने 30 जनवरी की रात 7:54 बेज ट्वीट किया था, ‘ट्रिपिंग की दिक्कत के कराण मुंबई के पश्चिमी इलाकों में अभी बिजली नहीं है। हमारी टीम इस पर काम कर रही हैं, जिससे जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। असुविधा के लिए माफी चाहते हैं।’

    कौन हैं संजय गुप्ता?

    संजय गुप्ता एक फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। ये अमेरिकन एक्शन-थ्रिलर और क्राइम फिल्मों का रीमेक बनाने के लिए जाने जाते हैं। संजय दत्त और जॉन अब्राहम को ये अपनी फिल्मों में ज्यादा कास्ट करते हैं। 1994 में आई इनकी पहली फिल्म ‘आतिश: फील द फायर’ में भी इन्होंने सजू बाबा को आदित्य पंचोली के साथ कास्ट किया था। इनकी आखिरी फिल्म अभी 2024 में आई ‘विस्फोट’ और ‘द मिरांडा ब्रदर्स’ थी, जिसे इन्होंने लिखा भी था, डायरेक्ट भी किया था और प्रोड्यूसर भी थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।