• Entertainment
  • डायरेक्टर रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल की घर में मिली लाश, हॉलीवुड में मचा हड़कंप, चाकू से गोदकर हुई हत्या!

    हॉलीवुड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिग्गज निर्देशक रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर रेनर की घर में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। रविवार दोपहर को लॉस एंजिल्स के ब्रेंटवुड स्थित उनके घर पर दोनों को मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने इस घटना को डबल मर्डर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 15, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    हॉलीवुड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिग्गज निर्देशक रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर रेनर की घर में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। रविवार दोपहर को लॉस एंजिल्स के ब्रेंटवुड स्थित उनके घर पर दोनों को मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने इस घटना को डबल मर्डर का मामला बताया है। LA पुलिस डिपार्टमेंट के रॉबरी और मर्डर डिपार्टमेंट के डिटेक्टिव इस मामले की जांच कर रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:40 बजे के आसपास चाडबोर्न एवेन्यू स्थित एक घर में मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलने पर क्रू मौके पर पहुंचती है। घर के अंदर 78 साल के पुरुष और 68 साल की महिला के शव बरामद हुए। सीनियर पुलिस सूत्रों ने एबीसी न्यूज को बताया कि पीड़ितों के शरीर पर चाकू से किए गए घावों के निशान थे।

    छिपाई गई मृतकों की पहचान

    हालांकि, शुरू में मृतकों की पहचान गुप्त रखी गई थी, लेकिन टीएमजेड और वैरायटी सहित मीडिया आउटलेट्स ने बताया है कि मृतक रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर रेनर हैं। जांचकर्ताओं ने अभी तक मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही इस बारे में कोई जानकारी दी है कि जानलेवा चोटें कैसे लगीं।

    रॉब रेनर की फिल्में

    रॉब रेनर निर्देशक, निर्माता और एक्टर भी थे। उन्हें पहली बार 1970 के दशक में सिटकॉम ‘ऑल इन द फैमिली’ में माइकल ‘मीटहेड’ स्टिविक के किरदार से पहचान मिली थी। इसके लिए उन्हें दो एमी अवॉर्ड से नवाजा गया था। बाद में उन्होंने निर्देशन में कदम रखा और ‘दिस इज स्पाइनल टैप’, ‘स्टैंड बाय मी’, ‘द प्रिंसेस ब्राइड’, ‘व्हेन हैरी मेट सैली…’, ‘मिजरी’ और ‘ए फ्यू गुड मेन’ जैसी फेमस फिल्मों का निर्देशन किया।

    रॉब रेनर की बीवी और बच्चे

    रॉब रेनर और मिशेल सिंगर ने 1989 में शादी की और उनके तीन बच्चे थे। कपल कई साल से ब्रेंटवुड में रह रहा था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।