• International
  • डोनाल्ड ट्रंप की ‘रेड लाइन’ नहीं मान रहा है ईरान, जिनेवा में परमाणु वार्ता के बाद बोले वेंस- हमले का विकल्प खुला

    वॉशिंगटन: अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस का कहना है कि ईरानी पक्ष डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों को नहीं मान रहा है। मंगलवार को जिनेवा में परमाणु वार्ता के दूसरे दौर के बाद वेंस का यह बयान आया है। वेंस का कहना है कि ईरान ने डिप्लोमैटिक समाधान के लिए डोनाल्ड ट्रंप की ओर से तय


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस का कहना है कि ईरानी पक्ष डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों को नहीं मान रहा है। मंगलवार को जिनेवा में परमाणु वार्ता के दूसरे दौर के बाद वेंस का यह बयान आया है। वेंस का कहना है कि ईरान ने डिप्लोमैटिक समाधान के लिए डोनाल्ड ट्रंप की ओर से तय की गई सभी रेड लाइन (शर्तों) को नहीं माना है। ऐसे में अमेरिका की ओर से ईरान पर सैन्य हमले के विकल्प को खारिज नहीं किया जा रहा है।

    जिनेवा वार्ता के बाद अपने बयान में जेडी वेंस ने कहा, ‘यह बातचीत कुछ लिहाज से ठीक रही है। वह लोग बातचीत के लिए आए, जो कि अच्छा संकेत है। हालांकि कई मामले अभी अनसुलझे हैं। दरअसल प्रेसिडेंट ट्रंप ने बहुत साफ-साफ कुछ रेड लाइन्स तय की हैं, जिन्हें मानने और उन पर काम करने को ईरानी सरकार तैयार नहीं है।’

    डोनाल्ड ट्रंप लेंगे फैसल: वेंस

    वेंस ने आगे कहा, ‘हम बातचीत को तरजीह दे रहे हैं और इस पर काम करते रहेंगे। हम जानते हैं कि इसमें सख्त कदम उठाने का अधिकार अमेरिकी प्रेसिडेंट के पास है। वह यह तय करेंगे कि बातचीत से कोई फायदा नहीं हो रहा है तो फिर आगे क्या करना है। हमें उम्मीद करते हैं कि वार्ता का नतीजा निकले लेकिन ये विफल हुई तो फिर प्रेसिडेंट फैसला लेंगे।’

    अमेरिका और ईरान की मंगलवार को जिनेवा में परमाणु वार्ता हुई है। ईरान और अमेरिका की यह बैठक तीन घंटे चली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने वार्ता को सकारात्मक बताया है। तेहरान के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत को अमेरिका की ओर से भी अच्छी कहा गया है। हालांकि ट्रंप बातचीत के बावजूद सैन्य हमले की धमकियां भी लगातार दे रहे हैं।

    ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर विवाद

    अमेरिका, इजरायल और पश्चिम के देशों ने बीते कुछ वर्षों में बार-बार कहा है कि ईरान परमाणु बम बन रहा है। दूसरी ओर ईरान ने इससे साफ इनकार किया है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान को न्यूक्लियर वेपन हासिल करने से रोकने के सभी विकल्प खुले हैं। अमेरिका को जरूरत लगेगी तो ईरान में हमला किया जा सकता है।

    परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर ईरान-अमेरिका में लंबे समय से तनातनी है और इसको लेकर दोनों देशों में बातचीत भी चल रही है। बीते साल अमेरिका के हमले के चलते कुछ समय रुकने के बाद बातचीत एक बार फिर शुरू हुई है। दुनिया उम्मीद कर रही है कि बातचीत के जरिए चीजों का हल निकले और जंग जैसी कोई सूरत ना पैदा हो।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।