अब्दुल रहमान नकवी ने क्या कहा
सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने कहा, “कश्मीर को आजाद कराने का आपका, यानी मरकजी मुस्लिम लीग का होगा, जिनकी तारीख गवाह है कुर्बानियों की और इंशाअल्लाह अपने बुजुर्गों की वसीयतें भी याद हैं। जिन्होंने कहा था, हम अखंड भारत को खंड खंड कर देंगे। हम आगरा को आग लगाएंगे। हम दक्कन को दहकाएंगे। हम दिल्ली को दहलाएंगे। और इंशाअल्लाह हम अपनी बुजुर्गों की उन वसीयतों पर आज भी कायम हैं।”
मिल्ली मुस्लिम लीग को जानें
मिली मुस्लिम लीग पाकिस्तान का एक इस्लामी राजनीतिक दल है जिसे जमात-उद-दावा और उसके नेता हाफिज सईद ने शुरू किया था। इस दल का घोषित लक्ष्य पाकिस्तान को “एक सच्चा इस्लामी और कल्याणकारी राज्य ” बनाना है। पाकिस्तान का चुनाव आयोग इस दल को मान्यता नहीं देता है। अमेरिकी विदेश विभाग इसे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैबा का मुखौटा मानता है।













