• Crime
  • दिल्ली में हनी ट्रैप का जाल, मुलाकात के बहाने किडनैपिंग; मर्डर कर नदी में फेंके शव के टुकड़े

    नई दिल्ली: हनी ट्रैप में फंसाकर द्वारका के रहने वाले एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान द्वारका सेक्टर-14 के राधिका अपार्टमेंट निवासी अनुरूप गुप्ता (48) के रूप में की गई है। उनका करीब 10 दिन पहले 18 फरवरी को बिंदापुर इलाके से अपहरण किया गया था। उनका क्षत-विक्षत


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: हनी ट्रैप में फंसाकर द्वारका के रहने वाले एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान द्वारका सेक्टर-14 के राधिका अपार्टमेंट निवासी अनुरूप गुप्ता (48) के रूप में की गई है। उनका करीब 10 दिन पहले 18 फरवरी को बिंदापुर इलाके से अपहरण किया गया था। उनका क्षत-विक्षत शव उत्तर प्रदेश के मथुरा में नदी से बरामद किया गया है। पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए बॉडी के हाथ, पैर और सिर को काटकर अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया गया था।

    सूत्रों के अनुसार, अनुरूप गुप्ता दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में कैंटीन चलाते थे। उन्हें एक लड़की के जरिए हनी ट्रैप में फंसाया गया। उस लड़की ने अनुरूप को मिलने के बहाने बिंदापुर बुलाया। वहां पहले से ही उस लड़की के कई साथी मौजूद थे, जिन्होंने अनुरूप को बंधक बनाकर जमकर पीटा। इसके बाद उनसे गोल्ड की जूलरी और कैश लूट लिया। इसके बाद आरोपियों ने बैंक अकाउंट से मोटी रकम ट्रांसफर करने का भी प्रेशर बनाया।

    नदी में बहा दिए शव के टुकड़े

    ट्रांजैक्शन में फेल होने और डर के कारण आरोपी उनका अपहरण करके उन्हें उत्तर प्रदेश के मथुरा ले गए। वहां उनकी हत्या करने के बाद शव को टुकड़ो में काटकर नदी में बहा दिया।

    अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश

    जॉइंट सीपी जतिन नरवाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बिंदापुर थाने में दर्ज गुमशुदगी की जांच करते हुए पुलिस जब जांच करती हुई मथुरा पहुंची, तो वहां नदी से अनुरूप के शव के टुकड़े बरामद हुए। रविवार शाम विडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद परिजन शव लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।