पिछले साल दुबई के रियल एस्टेट मार्केट में 187 अरब डॉलर की रेकॉर्ड सेल देखने को मिली। इस दौरान 215,000 से अधिक प्रॉपर्टी डील्स हुईं। भारत के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रईसों ने भी दुबई के प्रॉपर्टी बाजार में काफी निवेश किया है। यूके, रूस और दुनिया के कई दूसरे देशों के अमीरों ने भी दुबई में पैसा लगाया है जिसके कारण वहां प्रॉपर्टी की कीमत में काफी तेजी आई है।
गाजियाबाद के पांच बड़े डिफॉल्टरों की संपत्ति होगी नीलाम, इस तारीख को जब्त की जाएगी प्रॉपर्टी
दुबई पर किसने किया हमला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई के अधिकारियों का कहना है कि Palm Jumeirah इलाके में ईरान के एक हमले में चार लोग घायल हुए हैं। इसी तरह बुर्ज खलीफा को भी एहतियात के तौर खाली कराया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुबई के एक ब्रोकर ने बताया कि स्थिति सामान्य है। अभी यह साफ नहीं है कि ईरान और इजरायल के बीच लड़ाई कितने दिनों तक चलेगी। लेकिन इसका असर अगले कुछ महीनों तक दिख सकता है।
ब्रोकर ने कहा कि दुबई के प्रॉपर्टी मार्केट में डील की तैयारी कर रहे खरीदार स्थिति के स्पष्ट होने तक कुछ दिन के लिए अपना प्रोग्राम टाल सकते हैं। दुबई के दो एयरपोर्ट्स को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। इससे भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हो सकती है। कुछ और ब्रोकर्स का कहना है कि कुछ हफ्तों तक सेल में कमी दिख सकती है लेकिन लॉन्ग टर्म में इसका असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।
एसबीआई ने लीज पर लिया ऑफिस, किराया 1.68 करोड़ रुपये महीना, एरिया और दूसरी डिटेल
कीमतें बढ़ेंगी या घटेंगी?
Wisebiz Realty के फाउंडर चिंतन वासानी ने कहा कि दुबई में रियल एस्टेट डील्स पर लगातार नजर रखी जाती है और डेटा रिलीज किया जाता है। बाजार में कुछ ओवरसप्लाई आ रही है, इसलिए कीमत में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। आगे कीमतों के स्थिर रहने की उम्मीद है। अगर यह संघर्ष लंबा खिंचता है तो कुछ समस्या आ सकती है।












