• Business
  • दोपहिया गाड़ियों की बिक्री दो करोड़ के पार, टीवीएस को सबसे ज्यादा फायदा, किसे हुआ नुकसान?

    नई दिल्ली: देश में दोपहिया गाड़ियों की बिक्री पिछले साल 2 करोड़ के पार पहुंच गई। भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं के संगठन (Siam) के आंकड़ों के अनुसार यह 2024 की लगभग 1.9 करोड़ यूनिट्स की बिक्री से करीब 5% ज्यादा है। हालांकि यह बिक्री 2018 के रेकॉर्ड 2.1 करोड़ यूनिट्स के स्तर से कम है। 2025


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: देश में दोपहिया गाड़ियों की बिक्री पिछले साल 2 करोड़ के पार पहुंच गई। भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं के संगठन (Siam) के आंकड़ों के अनुसार यह 2024 की लगभग 1.9 करोड़ यूनिट्स की बिक्री से करीब 5% ज्यादा है। हालांकि यह बिक्री 2018 के रेकॉर्ड 2.1 करोड़ यूनिट्स के स्तर से कम है। 2025 में दोपहिया वाहनों का निर्यात 24.2% बढ़कर रेकॉर्ड 49.4 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया। अफ्रीका में बाजार की रिकवरी, दक्षिण एशिया में लगातार मांग और मोटरसाइकिल की मांग में आई तेजी से निर्यात को बढ़ावा मिला।

    हीरो मोटोकॉर्प भारत में सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी बनी हुई है। 2025 में इसकी बिक्री 2% बढ़कर 57.5 लाख यूनिट्स हो गई। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री भी करीब दो फीसदी की तेजी के साथ 54 लाख यूनिट रही। सबसे ज्यादा फायदे में टीवीएस मोटर रही। 2025 में कंपनी की बिक्री 15.7% बढ़कर 39.8 लाख यूनिट्स हो गई। हालांकि बजाज ऑटो की बिक्री 5.1 फीसदी गिरकर 22.2 लाख यूनिट रही जबकि सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया की सेल 10.8 फीसदी बढ़कर 11.3 लाख यूनिट पहुंच गई।

    गाड़ियों की रेकॉर्ड बिक्री, एक महीने में बिक गए 15 लाख से अधिक बाइक-स्कूटर

    क्यों आई तेजी?

    Siam के मुताबिक, शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में मांग बढ़ी है, लेकिन शहरों में ग्रोथ ज्यादा देखी गई। इसका मतलब है कि स्कूटर की बिक्री मोटरसाइकिल की तुलना में तेजी से बढ़ी है। GST 2.0, इनकम टैक्स में राहत और रेपो रेट में कटौती जैसे कदमों ने दोपहिया वाहनों की बिक्री को बढ़ावा मिला। इससे लोगों के लिए गाड़ी खरीदना आसान हुआ और खर्च करने की क्षमता बढ़ी। खासकर शहरी इलाकों में त्योहारी सीजन ने बिक्री को और गति दी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।