• Entertainment
  • ‘द केरल स्‍टोरी 2’ की रिलीज पर लगी रोक हटाई गई, हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने पलटा फैसला

    विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी विवादित फिल्‍म ‘द केरल स्‍टोरी 2’ की रिलीज पर लगी रोक हटा दी गई है। जी हां, गुरुवार, 26 फरवरी को जहां केरल हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्‍म पर 15 दिन का स्‍टे लगाया था, वहीं शुक्रवार, 27 फरवरी को डि‍व‍िजन बेंच ने फैसले को पलट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी विवादित फिल्‍म ‘द केरल स्‍टोरी 2’ की रिलीज पर लगी रोक हटा दी गई है। जी हां, गुरुवार, 26 फरवरी को जहां केरल हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्‍म पर 15 दिन का स्‍टे लगाया था, वहीं शुक्रवार, 27 फरवरी को डि‍व‍िजन बेंच ने फैसले को पलट दिया है। जस्टिस एसए धर्माधिकारी और पीवी बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस के अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें फिल्‍म की रिलीज पर 15 दिनों के लिए रोक लगाई गई थी।

    डिविजन बेंच का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब शुक्रवार, 27 फरवरी को ही ‘द केरल स्‍टोरी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन एक दिन पहले ही जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की अदालत ने यह माना था कि फिल्‍म का कंटेंट पहली नजर में ‘सांप्रदाय‍िक सद्भाव को ब‍िगाड़ने’ की क्षमता रखता है। सिंगल बेंच ने एक दिन पहले सेंसर बोर्ड को भी फटकार लगाई थी और कहा था कि वह फिल्‍म को सर्टिफिकेट देने में नियमों का पालन करने से चूक गए। कोर्ट ने CBFC को दोबार फिल्‍म का रिव्‍यू करने का निर्देश दिया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।