• National
  • ‘द वीक’ ने शुभांशु शुक्ला को चुना ‘मैन ऑफ द ईयर’ 2025, भारतीय वायुसेना ने ग्रुप कैप्टन को दी बधाई

    नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मैग्जीन ‘द वीक’ ने अपने 21 दिसंबर 2025 के एडिशन में ‘मैन ऑफ द ईयर’ चुना है। भारतीय वायुसेना ने शुभांशु की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को AXIOM-4 मिशन में उनकी अहम भूमिका के लिए यह सम्मान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 23, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मैग्जीन ‘द वीक’ ने अपने 21 दिसंबर 2025 के एडिशन में ‘मैन ऑफ द ईयर’ चुना है। भारतीय वायुसेना ने शुभांशु की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को AXIOM-4 मिशन में उनकी अहम भूमिका के लिए यह सम्मान मिला है।

    मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह सम्मान न केवल ग्रुप कैप्टन शुक्ला की व्यक्तिगत उत्कृष्टता को दर्शाता है, बल्कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की बढ़ती वैश्विक पहचान का भी प्रतीक है। वायुसेना ने उनके समर्पण, साहस और पेशेवर क्षमता की सराहना करते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

    अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने वाले पहले भारतीय

    इस साल जून में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। वे 18 दिनों के मिशन के बाद 15 जुलाई को धरती पर लौटे। इस मिशन में इसरो द्वारा संचालित कई वैज्ञानिक प्रयोग और अंतरिक्ष स्टेशन पर अन्य गतिविधियां शामिल थीं। मिशन के बाद उन्होंने अमेरिका में कुछ समय तक पुनर्वास (रिकवरी) किया। शुक्ला 17 अगस्त की सुबह भारत लौटे और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी। पीएम मोदी ने इसरो अंतरिक्ष यात्री की जैकेट पहने शुक्ला का गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया था और उनके कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ चले।

    शुक्ला का एएक्स-4 मिशन, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग से पूरा हुआ, पूरे देश में सराहा गया। इस मिशन ने भारत को अंतरिक्ष विज्ञान में नया अनुभव दिया और भविष्य के मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए भारत की तैयारी और उम्मीदों को और मजबूत किया।

    शुभांशु ने शेयर किए अंतरिक्ष मिशन के अनुभव

    हाल में ही हुए कार्यक्रम में शुभांशु ने अपने अंतरिक्ष मिशन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि अंतरिक्ष से भारत का दृश्य अद्भुत है और यह देश दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि अपनी लगभग 20 दिवसीय अंतरिक्ष यात्रा के दौरान उन्होंने कई वैज्ञानिक प्रयोग किए और गगनयान मिशन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की, जो भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

    ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने इस बात पर जोर दिया कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है, जब वे आगे बढ़ेंगे, तो राष्ट्र भी आगे बढ़ेगा। बच्चों में विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि उत्साहजनक है और अंतरिक्ष यात्री बनने के उनके सपनों को साकार करने में शिक्षकों की भी अहम भूमिका है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।