• Entertainment
  • ‘धुरंधर’ एक्टर नदीम खान गिरफ्तार, नौकरानी का 10 साल तक रेप का आरोप, शादी का दिया था झांसा

    ‘धुरंधर’ फिल्म में डकैत रहमान (अक्षय खन्ना) के रसोइया अखलाक का किरदार निभाने वाले एक्टर नदीम खान को गिरफ्तार किया गया है। उनपर नौकरानी का रेप करने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि शादी का झांसा देकर नदीम ने 10 साल तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया। और अब हाथ थामने से इनकार


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘धुरंधर’ फिल्म में डकैत रहमान (अक्षय खन्ना) के रसोइया अखलाक का किरदार निभाने वाले एक्टर नदीम खान को गिरफ्तार किया गया है। उनपर नौकरानी का रेप करने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि शादी का झांसा देकर नदीम ने 10 साल तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया। और अब हाथ थामने से इनकार कर दिया है।

    ‘मिड डे’ की रिपोर्ट के अनुसार, मालवानी पुलिस ने पुष्टि की है कि नदीम खान को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था। 41 साल की शिकायतकर्ता घरेलू नौकरानी है और नदीम से मिलने से पहले वो कई एक्टर्स के घरों में काम कर चुकी है।

    2015 में हुई थी मुलाकात

    पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि नदीम खान से उनकी मुलाकात साल 2015 में हुई थी। उसने शादी का आश्वासन दिया और उसके घर और मुंबई के वर्सोवा में अपने घर पर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वो अपने वादे से मुकर गया।

    10 साल तक बनाया शारीरिक संबंध

    पीड़िता का कहना है कि नदीम खान ने 10 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पर जब उसने शादी से इनकार कर दिया तो जनवरी की शुरुआत में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामले को मालवानी पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया गया।

    ‘धुरंधर’ OTT रिलीज

    ‘धुरंधर’ की बात करें तो ये 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। कास्ट में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सौम्या टंडन, नवीन कौशिक और मानव गोहिल हैं। ओटीटी रिलीज की बात करें तो ये 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।