• Entertainment
  • ‘धुरंधर’ ने Netflix पर 4 हफ्तों में बनाया नया रिकॉर्ड, 2024 से अब तक की सभी हिंदी फिल्मों को दी पटखनी

    रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर सबको हैरान कर दिया है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर नहीं, बल्कि एक ग्लोबल सेंसेशन बन गई है। इसने 4 हफ्तों में ही नेटफ्लिक्स पर 2024 से अब तक रिलीज हुई बड़ी से बड़ी फिल्मों को पटखनी दे दी है। ये फिल्म न सिर्फ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर सबको हैरान कर दिया है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर नहीं, बल्कि एक ग्लोबल सेंसेशन बन गई है। इसने 4 हफ्तों में ही नेटफ्लिक्स पर 2024 से अब तक रिलीज हुई बड़ी से बड़ी फिल्मों को पटखनी दे दी है। ये फिल्म न सिर्फ भारत में, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, ओमान और मालदीव में टॉप-10 नॉन-इंग्लिश मूवी की लिस्ट में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।

    आदित्य धर की डायरेक्टेड फिल्म ‘धुरंधर’ ने बहरीन, कुवैत, श्रीलंका, मलेशिया, कतर, यूएई, मॉरीशस और नाइजीरिया जैसे 8 देशों में भी टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। बॉक्स ऑफिस पर इसने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया ही है। अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी गर्दा उड़ा रही है। Netflix के डेटा के मुताबिक, फिल्म ने चौथे हफ्ते में 2 मिलियन व्यूअरशिप हासिलकी है और प्लेटफॉर्म पर टॉप-10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की ग्लोबल ट्रेंडिंग लिस्ट में 8वीं रैंक हासिल की है। फिल्म ने एक महीने में ही करीब 66.3 मिलियन घंटे देखे जाने का आंकड़ा पार किया है।

    ‘धुरंधर’ ने ‘महाराजा’ को पछाड़ा

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 30 जनवरी से स्ट्रीम हो रही ये मूवी, नेटफ्लिक्स पर 2024 के बाद से सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसने विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ को पछाड़ दिया है और पहला स्थान हासिल कर लिया है। अगर 2024 से 2026 के बीच इस OTT प्लेटफॉर्म पर थिएटर में रिलीज होने के बाद यहां स्ट्रीम हुई फिल्मों के व्यूज की बात करें तो उसमें कई ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।

    नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई टॉप-10 फिल्में

    1. धुरंधर (2026): 20.7 मिलियन
    2. महाराजा (2024): 19.7 मिलियन
    3. लकी भास्कर (2024): 19.4 मिलियन
    4. क्रू (2024): 17.9 मिलियन
    5. लापता लेडीज (2024): 17.1 मिलियन
    6. शैतान (2024): 14.8 मिलियन
    7. फाइटर (2024): 14 मिलियन
    8. एनिमल (2024): 13.6 मिलियन
    9. रेड 2 (2025): 12.3 मिलियन
    10. हक (2026): 11.3 मिलियन

    ‘धुरंधर’ की चार हफ्ते की व्यूअरशिप, देखने के घंटे और ग्लोबल रैंकिंग

    • पहले हफ्ते में फिल्म को 7.6 मिलियन व्यूज मिले। और 21.6 मिलियन घंटे तक इसे देखा गया। और 1 नंबर पर ट्रेंड हुई।
    • दूसरे हफ्ते ‘धुरंधर’ को 8.2 मिलियन व्यूज मिले। इसको 28.1 मिलियन घंटे लोगों ने देखा और रैकिंग 1 रही।
    • तीसरे हफ्ते इसका 2.9 मिलियन व्यूज दर्ज किया गया। इसे 9.9 मिलियन घंटे देखा गया और रैंकिंग घटकर 5 हो गई।
    • तीसरे हफ्ते इसका 2 मिलियन व्यूज रहा और इसे 6.7 मिलियन घंटे तक देखा गया। और रैंकिंग लुढ़कर 8 हो गई।
    • ऐसे में नेटफ्लिक्स पर फिल्म का कुल 20.7 मिलियन व्यूज दर्ज किया गया और इसे 66.3 मिलियन तक देखा गया है।

    ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट

    फिल्म का सीक्वल यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अगले महीने यानी 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी का क्लैश यश की ‘टॉक्सिक’ से देखने को मिलेगा, जो पैन इंडिया रिलीज होगी। इसके टीजर ने लोगों के मन में अलग उत्साह पैदा कर दिया है। अब देखना है कि कौन आगे निकलता है और कौन पीछे रह जाता है। ‘धुरंधर 2’ में जहां अक्षय खन्ना का चंद सेकेंड का सीन देखने को मिल सकता है। वहीं, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे कलाकारों को अच्छा स्क्रीन टाइम मिलने की उम्मीद है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।