• Entertainment
  • ‘धुरंधर’ सिंगर ने लड़कियों से बदसलूकी देख बीच में रोका LIVE शो, फिर जो हुआ उसे लोग कर रहे सैल्यूट

    ‘धुरंधर’ में ‘शरारत’ सॉन्ग से लेकर ‘यार ना मिले’ और ‘इललीगल वेपन 2.0’ जैसे गानों से मशहूर रहीं सिंगर जैस्मिन सैंडलस का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर एक नई बहस को छेड़ चुका है। दरअसल जैस्मिन ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘धुरंधर’ में ‘शरारत’ सॉन्ग से लेकर ‘यार ना मिले’ और ‘इललीगल वेपन 2.0’ जैसे गानों से मशहूर रहीं सिंगर जैस्मिन सैंडलस का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर एक नई बहस को छेड़ चुका है। दरअसल जैस्मिन ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके इस एक्शन के सामने नतमस्तक नजर आ रहे हैं।

    दरअसल सिंगर जैस्मिन सैंडलस के दिल्ली में आयोजित एक हालिया कॉन्सर्ट में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसके बाद सिंगर ने इसे इग्नोर करने की बजाय एक बड़ा एक्शन लिया। बताया गया है कि उन्होंने अपने ही कॉन्सर्ट में देखा कि कुछ लड़कियों को कुछ लोग परेशान कर रहे हैं और ये देखते ही उन्होंने अपना ये शो जारी रखने से इनकार कर दिया।

    सिक्यॉरिटी से जैस्मिन ने की डिमांड

    सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो में जैस्मीन सिक्यॉरिटी से इस मामले में आगे आने को कहती हैं और उन दोनों आदमियों को इवेंट से बाहर निकालने की बात करती दिख रही हैं। वो कहती हैं, ‘सिक्यॉरिटी क्या आप कृपया इन दोनों आदमियों को यहां से हटा सकते हैं? ये इन महिलाओं को परेशान कर रहे हैं।’

    सिक्यॉरिटी क्या आप कृपया इन दोनों आदमियों को यहां से हटा सकते हैं? ये इन महिलाओं को परेशान कर रहे हैं।
    जैस्मिन सैंडलस

    ‘अगर महिलाएं मेरे कॉन्सर्ट में सेफ फील नहीं करेंगी’

    इसी के साथ जैसे ही उन्होंने अपनी और बात आगे रखी, उन्होंने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। पंजाबी सिंगर स्टेज पर कहती दिख रही हैं, ‘अगर महिलाएं मेरे कॉन्सर्ट में सेफ फील नहीं करेंगी तो मैं परफॉर्म नहीं करूंगी।’

    अगर महिलाएं मेरे कॉन्सर्ट में सेफ फील नहीं करेंगी तो मैं परफॉर्म नहीं करूंगी।
    जैस्मिन सैंडलस

    लोगों ने कहा- जैस्मिन को सल्यूट है

    ‘धुरंधर’ की सिंगर जैस्मिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही लोग उनकी तारीफ में उतरने लगे। एक ने कहा, ‘जैस्मिन सैंडलस को बहुत सम्मान, जिन्होंने शो से ऊपर सेफ्टी को प्रायॉरिटी दी, कॉन्सर्ट एक सेफ जगह पर होनी चाहिए, न कि वहां जहां खतरा हो।’ एक अन्य ने कहा, ‘जैस्मिन सैंडलस को सल्यूट, जिन्होंने सही समय पर आवाज उठाई। दर्शकों में मौजूद महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से बढ़कर कोई और चीज जरूरी नहीं है। कलाकारों का अपने मंच का इस्तेमाल करके हैरसमेंट के खिलाफ आवाज़ उठाना एक सशक्त संदेश देता है कि ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    इवेंट में आयशा खान भी शामिल हुईं

    बता दें कि इस इवेंट में जैस्मीन के साथ आयशा खान भी शामिल हुईं। आयशा ने क्रिस्टल डिसूजा के साथ ‘शरारत’ गाने में परफॉर्म किया था। कॉन्सर्ट वाले एक वीडियो में आयशा कहती नजर आ रही हैं, ‘मैं स्टेज पर आकर सारे स्टेप्स भूल गई। मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। मैं हमेशा जैस्मीन से कहती हूं कि वह गॉड चाइल्ड हैं।’

    ‘धुरंधर’ पिछले साल दिसंबर 2025 में रिलीज

    यहां बता दें कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ पिछले साल दिसंबर 2025 में रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाया। ‘धुरंधर’ ने देश भर में 838 करोड़ रुपये की कमाई की और वर्ल्डवाइड इसनें 1304.5 करोड़ का कलेक्शन किया। रणवीर, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।

    जैस्मिन का पहला गाना, ‘मुस्कान’ 2007 में रिलीज़ हुआ

    जैस्मिन कौर सैंडलस का जन्म 1985 में जालंधर , पंजाब, भारत में एक पंजाबी सिख लबाना परिवार में हुआ था। 12 या 13 की उम्र में वह और उनका परिवार कैलिफोर्निया चले गए, जहां वो वेस्ट कोस्ट म्यूजिक से प्रेरित हुईं। उनका पहला गाना, ‘मुस्कान’ 2007 में रिलीज़ हुआ। उनके एल्बम ‘द डायमंड’ से , ने दुनिया भर में बड़ी सफलता हासिल की। साल 2012 में, उनका पहला स्टूडियो एल्बम ‘गुलाबी सोनी म्यूजिक कंपनी’ द्वारा लॉन्च किया गया था । उन्होंने इस एल्बम में रैपर बोहेमिया के साथ काम किया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।