• Entertainment
  • ‘धुरंधर 2’ के टीजर का कर रहे इंतजार? सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ थिएटर्स में होगी रिलीज: रिपोर्ट

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। करोड़ों में कमाई करने के बाद अब फैंस को इसके अगले पार्ट की रिलीज का इंतजार है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ के टीजर को सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। ‘धुरंधर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। करोड़ों में कमाई करने के बाद अब फैंस को इसके अगले पार्ट की रिलीज का इंतजार है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ के टीजर को सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

    ‘धुरंधर 2’ का निर्देशन भी आदित्य धर ने किया है। ये फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का टीजर लॉन्च होगा। ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ के सीक्वल के टीजर को 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। इसी दिन सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हो रही है।

    ‘धुरंधर’ फिल्म का ट्रेलर

    ‘बॉर्डर 2’ की कास्ट

    इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा, आन्या सिंह, अनुराग अरोड़ा, गुनीत संधू, परमवीर चीमा, हरदीप गिल, संजीव चोपड़ा, अली मुगल, नीता मोहिंद्रा और इशिका गगनेजा नजर आएंगे। सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और सुदेश बेरी कै कैमियो होगा। ये साल 1997 की सुपरहिट ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की कहानी को दिखाता है।

    ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    sacnik के मुताबिक, फिल्म ने 44वें दिन तक कुल 821.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वह 1279 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन सहित कई सितारे नजर आए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।