• International
  • नए साल का आगाज, 2026 का स्वागत करने वाला न्यूजीलैंड बना दूसरा देश, जानें पहले पर कौन

    वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में नए साल का आगाज हो गया है। यह साल 2026 का स्वागत करने वाला दूसरा देश बन गया है। इस मौके पर ऑकलैंड में शानदार आतिशबाजी की गई। इसने शहर के आइकॉनिक स्काई टॉवर के ऊपर आसमान को रोशन कर दिया। इस मौके का गवाह बनने के लिए हजारों की संख्या में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 31, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में नए साल का आगाज हो गया है। यह साल 2026 का स्वागत करने वाला दूसरा देश बन गया है। इस मौके पर ऑकलैंड में शानदार आतिशबाजी की गई। इसने शहर के आइकॉनिक स्काई टॉवर के ऊपर आसमान को रोशन कर दिया। इस मौके का गवाह बनने के लिए हजारों की संख्या में लोग भी मौजूद थे, जिनमें बड़ी संख्या में विदेशों से आए टूरिस्ट शामिल हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड नए साल का स्वागत करने वाला दूसरा देश है। इससे पहले भी एक देश नए साल का स्वागत कर चुका है।

    न्यूजीलैंड में कहां मना जश्न

    न्यूजीलैंड में नए साल का मुख्य समारोह ऑकलैंड के स्काई टॉवर के पास मनाया गया। इस दौरान यहां नए साल के स्वागत के लिए काउंटडाउन भी किया गया, जिसे हजारों की भीड़ ने चीयर किया। न्यूजीलैंड में, चैथम द्वीप समूह सबसे पहले नए साल का स्वागत करता है। पांच मिनट के इस शो में न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत, 240-मीटर (787-फुट) ऊंचे स्काई टॉवर की अलग-अलग मंजिलों से 3,500 आतिशबाजी की गई।

    नए साल का जश्न मनाने वाला पहला देश

    प्रशांत महासागर में स्थित देश किरिबाती का किरीतिमाटी द्वीप, दुनिया में नए साल का स्वागत करने वाला पहला स्थान है। यह द्वीप, जो UTC+14 टाइम ज़ोन में स्थित है, क्रिसमस द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। किरिबाती की कुल भूमि क्षेत्र 811 वर्ग किमी (313 वर्ग मील) है। किरीबाती में प्रवासी भारतीयों की भी एक महत्वपूर्ण संख्या है।

    किस देश में कब शुरू होगा नया साल

    किरिबाती: दोपहर 3:30 बजे IST (31 दिसंबर)

    न्यूजीलैंड: शाम 4:30 बजे IST (31 दिसंबर)

    ऑस्ट्रेलिया (पूर्वी तट): शाम 6:30 बजे IST (31 दिसंबर)

    जापान, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया: रात 8:30 बजे IST (31 दिसंबर)

    चीन, हांगकांग और ताइवान: रात 9:30 बजे IST (31 दिसंबर)

    थाईलैंड: रात 10:30 बजे IST (31 दिसंबर)

    भारत और श्रीलंका: रात 12:00 बजे IST (आधी रात)

    रूस (मॉस्को): सुबह 2:30 बजे IST (1 जनवरी)

    यूक्रेन: सुबह 3:30 बजे IST (1 जनवरी)

    जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली और स्विट्जरलैंड: सुबह 4:30 बजे IST (1 जनवरी)

    यूके, पुर्तगाल और घाना: सुबह 5:30 बजे IST (1 जनवरी)

    ब्राजील और अर्जेंटीना: सुबह 8:30 बजे IST (1 जनवरी)

    अमेरिका (पूर्वी तट): सुबह 10:30 बजे IST (1 जनवरी)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।