• Entertainment
  • पराग त्यागी को काम पर लौटता देख फैंस खुश, कहा- एक्टिंग करते रहो, शेफाली की आत्मा को शांति मिलेगी

    एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का जून, 2025 में निधन हो गया था और उनके जाने से पराग त्यागी एकदम टूट गए थे। मगर अब वह काम पर लौट आए हैं। पत्नी की मौत के 8 महीने बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने शो का नाम ‘चंदनबाला’


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का जून, 2025 में निधन हो गया था और उनके जाने से पराग त्यागी एकदम टूट गए थे। मगर अब वह काम पर लौट आए हैं। पत्नी की मौत के 8 महीने बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने शो का नाम ‘चंदनबाला’ बताया है। हालांकि वह कब आएगा, इसकी जानकारी नहीं दी है। और फैंस ने भी उनके काम पर लौटने पर खुशी जताई है।

    शेफाली जरीवाला के अचानक जाने से हर कोई सदमे में था। उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। वहीं, पराग त्यागी भी उनकी यादों को समेटने में लगे थे। अपने सीने पर उनकी फोटो बनवाने से लेकर घर के हर एक कोने में उनके एहसास को जिंदा रख रहे थे। मगर अब इन सबसे वह आगे बढ़ने की कोशिश कर चुके हैं।

    पराग त्यागी के पोस्ट पर आरती सिंह का रिएक्शन

    उन्होंने अपने शो ‘चंदनबाला’ का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दमदार भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर आरती सिंह ने उनको कहा, ‘ऑल द बेस्ट भइया।’ एक्ट्रेस जसवीर कौर ने भी कहा, ‘शानदार।’ वहीं फैंस ने भी उन्हें सपोर्ट किया और कहा कि वह खूब तरक्की करें। ऐसे ही एक्टिंग करते रहें। एक यूजर ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट सर।’ एक ने लिखा, ‘आप ऐसे ही एक्टिंग करते रहो, शेफाली की आत्मा को शांति मिलेगी।’ एख ने लिखा, ‘फुल सपोर्ट।’ एक ने लिखा, ‘वाह, कब आने वाला है ये सीरियल?’ एक ने लिखा, ‘इंतजार नहीं कर सकता।’

    पराग त्यागी की फिल्में और टीवी शोज

    पराग त्यागी ने अपने करियर की शुरुआत ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी। इसके बाद वह ‘ब्रह्मराक्षस’, ‘जोधा अकबर’ और ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ में नजर आए थे। इसके अलावा, इन्होंने हिंदी और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। इन्होंने थ्रिलर फिल्म ‘ए वेडनेसडे’ से डेब्यू किया था औक फिर वह ‘सरकार 3’ में नजर आए थे। तेलुगू फिल्म ‘अग्न्याथवासी’ में भी अहम रोल निभाते दिखे थे।

    शेफाली जरीवाला की फिल्में

    शेफाली जरीवाला को ‘कांटा लगा’ गाने से पॉप्युलैरिटी मिली थी। 42 की उम्र में उन्होंने 28 जून को मुंबई के आवास पर दम तोड़ दिया था। इन्होंने ‘बिग बॉस 13’ किया था। साथ ही सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी नजर आई थी और इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज ‘बेबी कम ना’ में काम किया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।