• Entertainment
  • पवन सिंह पर तंज कसके हुए वाइफ ज्योति ने शेयर किया ग्लैमरस वीडियो, कहा- मैंने दिल को बाजार नहीं बनाया

    भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर से पति को निशाने पर लिया है। बता दें कि पति-पत्नी के तलाक का मामला अभी कोर्ट में है और इसी बीच ज्योति ने अपने पति का नाम लिए बिना उनपर तंज भी कसा है। ज्योति ने कहा है कि उन्होंने दिल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर से पति को निशाने पर लिया है। बता दें कि पति-पत्नी के तलाक का मामला अभी कोर्ट में है और इसी बीच ज्योति ने अपने पति का नाम लिए बिना उनपर तंज भी कसा है। ज्योति ने कहा है कि उन्होंने दिल को बाजार नहीं बनाया। बता दें कि ज्योति ने अपना नया यूट्यूब चैनल ‘ज्योति सिस्टर व्लॉग’ लॉन्च किया है। अब ज्योति अपने इस बलॉग में दिल खुलकर अपनी जिंदगी के किस्से शेयर किया करेंगी।

    बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में है। दोनों की शाीशुदा जिंदगी में लंबे समय से तूफान मचा हुआ है। हालांकि, यहां हैरानी वाली बात येभी है कि पवन सिंह जहां तलाक की गुजारिश कर रहे हैं वहीं ज्योति आज भी उनका साथ चाहती हैं। हालांकि, ज्योति का कहना है कि अगर उन्हें अलग होना ही है तो उन्हें एलीमनी दी जाए।

    हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि ज्योति भी मूव ऑन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने अपने एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में खुले बालों में ज्योति बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘मुझे अपने ऊपर काफी गर्व है। मैंने दिल को दिल रहने दिया, बाजार नहीं बनाया।’ लोगों ने ज्योति की कही इस बात की तारीफ की है।

    उन्होंने कहा है, ‘वाह क्या लाइन कही है आपने।’ एक और ने कहा- सही कहा दीदी, सभी लोगों को आप पर गर्व है। वहीं कुछ ने ये भी कहा है कि ये सबसे भैया काबू में नहीं आनेवाले अब। कई लोगों ने उन्हें टेंशन न लेने और खुश रहने की बात कही है।

    इसके बाद ज्योति ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कार में दिख रही हैं। माथे पर लाल सिंदूर है। हालांकि, इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है। लोगों का प्यार ज्योति के इस वीडियो पर खूब बरस रहा है।

    बता दें कि पिछले कुछ समय से पवन सिंह अपनी को-एक्टर महिमा सिंह के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। खबर ये भी आई कि दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली है।

    यूट्यूब पर अपनी शुरुआत के साथ ज्योति अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। ज्योति ने एक वीडियो शेयर किया जहां वो अपनी बहन जूही के साथ चाय बनाती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ज्योति ने बताया कि वो अपना नया व्लॉग चैनल लॉन्च कर चुकी हैं। उन्होंने फैंस को ये अपडेट देते हुए कहा कि अब उनके व्लॉग पर फैन्स को सभी अडेट्स मिलेंगे और उम्मीद की है कि उन्हें खूब प्यार मिलेगा।

    बता दें कि तलाक मामले में 24 फरवरी को पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंच पाए थे। बीती सुनवाई में पवन सिंह तबीयत के न पहुंचने की वजह उनता तबीयत खराब होना बताया गया। वहीं ज्योति के वकील का कहना था कि अगर अगली बार भी वो नहीं आए तो उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट इशू किया जाएगा.

    बता दें कि इससे पहले 11 फरवरी को ज्योति सिंह ने आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय पहुंचीं और जज के सामने कहा था कि वह पति पवन सिंह के साथ ही रहना चाहती हैं। उन्होंने तलाक की अर्जी पर असहमति जताई थी। पवन सिंह ने पत्नी ज्योति से तलाक के लिए अर्जी कुटुंब न्यायालय में ही दी थी।

    इससे पहले की सुनवाई में ज्योति ने कोर्ट में जज के सामने कहा कि वह पवन सिंह के साथ ही रहना चाहती हैं। पउन्होंने पवन सिंह के लगाए सभी आरोपों को भी खारिज कर दिया था। हालांकि उस सुनवाई में भी पवन सिंह नहीं पहुंचे थे।

    यहां ये भी बता दें कि ज्योति सिंह से पहले पवन सिंह की शादी नीलम सिंह से हुई थी। पवन और नीलम की शादी साल 2014 में हुई थी। बताया जाता है कि नीलम ने मार्च 2015 में ही जान दे दी और इसके बाद मार्च 2018 में पवन सिंह ने दूसरी शादी की। हालांकि, शादी के कुछ महीने बाद से ही पवन सिंह और ज्योति के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। ये मामला बढ़ते हुए अब तलाक तक आ पहुंचा है।

    साल 2025 में ज्योति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखकर पवन सिंह पर आरोप लगाए। ज्योति ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह ने दवा खिलाते हैं और बच्चे के लिए तरसने की बात करते हैं। वहीं उनकी पत्नी ने ये भी बताया था कि किसी ने पवन सिंह के फोन पर मेसेज भेजा था कि ज्योति का संबंध इनके साथ है, उनके साथ है और यहां से दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।