• Sports
  • पहले दिखाया सम्मान, फिर धक्का देकर ‘भगाया’, विराट कोहली ने डैरेल मिचेल के साथ यह क्या किया?

    नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला आज यानी 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भी न्यूजीलैंड के डैरेल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी की। मिचेल का बल्ला भारत के खिलाफ फिर बोला और उन्होंने 106 गेंदों का सामना कर शतक बना डाला। मिचेल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला आज यानी 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भी न्यूजीलैंड के डैरेल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी की। मिचेल का बल्ला भारत के खिलाफ फिर बोला और उन्होंने 106 गेंदों का सामना कर शतक बना डाला। मिचेल 131 गेंदों का सामना कर 137 रन बनाकर आउट हुए। डैरेल मिचेल ने अपनी पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए।

    उनको मोहम्मद सिराज ने आउट किया। कुलदीप यादव ने डैरेल मिचेल का गजब कैच पकड़ा। हालांकि, मिचेल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने जो बाउंड्री लाइन पर किया वो अब वायरल हो रहा।

    विराट कोहली और डैरेल मिचेल के बीच क्या हुआ?

    आउट होने के बाद जब डैरेल मिचेल बाउंड्री लाइन तक पहुंचे तो वहां विराट कोहली खड़े थे। पहले विराट कोहली ने डैरेल मिचेल के लिए तालियां बजाई और उनकी पारी के लिए उनका सम्मान किया। हालांकि, इसके तुरंत बाद ही विराट ने मजाक में डैरेल मिचेल को धक्का देकर मैदान से बाहर किया। मिचेल विराट कोहली के इस जेस्चर से हंसते हुए नजर आए। इस पूरी घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है।

    न्यूजीलैंड ने दिया था 338 रन का टारगेट

    इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, भारत का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बोर्ड पर लगा दिए। डैरेल मिचेल ने सर्वाधिक 137 रन बनाए।

    डैरेल मिचेल के अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी 83 गेंद में शतक ठोका। वह 106 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। अंत में माइकल ब्रेसवेल ने भी 18 गेंद में नाबाद 28 रन बनाए। विल यंग 30 रन बनाकर आउट हो गए थे। भारत के लिए 3-3 विकेट हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने लिए। 1-1 विकेट मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने लिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।