• International
  • पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेना में फिर गोलीबारी, बॉर्डर पर जोरदार झड़प, तनाव बढ़ा

    काबुल: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बार फिर झड़प हुई है। बुधवार को दोनों ओर से बॉर्डर पर फायरिंग हुई और ये देर शाम तक जारी है। अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के दंड पाटन जिले में तालिबान सेना और पाकिस्तानी बॉर्डर सैनिकों के बीच लड़ाई हुई है। इससे पहले मंगलवार को दोनों देशों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    काबुल: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बार फिर झड़प हुई है। बुधवार को दोनों ओर से बॉर्डर पर फायरिंग हुई और ये देर शाम तक जारी है। अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के दंड पाटन जिले में तालिबान सेना और पाकिस्तानी बॉर्डर सैनिकों के बीच लड़ाई हुई है। इससे पहले मंगलवार को दोनों देशों की सेनाओं में गोलीबारी की घटना हुई थी। रविवार के पाकिस्तान के हवाई हमले के बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ा हुआ है।

    काबुल नाऊ के मुताबिक, बॉर्डर पर झड़पें बुधवार दोपहर को दंड पाटन के मकबल इलाके में शुरू हुईं। यह अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर बसा जिला है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट खोरासान डायरी ने भी इलाके में तालिबान लड़ाकों और पाकिस्तानी सेना के जवानों के बीच भारी गोलीबारी का दावा किया है।

    मंगलवार को भी हुई थी झड़प

    अफगानिस्तान की सेना के मंगलवार को बॉर्डर (डूरंड लाइन) पर पाकिस्तानी आर्मी की चौकियों पर हमला करने की बात सामने आई थी। इस पर अफगानिस्तान की ओर से कहा गया था कि पाकिस्तानी आर्मी की ओर से फायरिंग होने के बाद अफगान सेनाओं ने इसका जवाब दिया, जिससे ये झड़प हुई।

    मंगलवार की झड़प अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के बॉर्डर इलाके में हुई। नंगरहार में कुछ देर की गोलीबारी के बाद अफगान और पाक सेनाओं के बीच लड़ाई रुक गई थी। नंगरहार में इन्फॉर्मेशन डायरेक्टर जबीहुल्लाह नूरानी ने लड़ाई रुकने की जानकारी दी थी। इसके बाद बुधवार को फिर बॉर्डर पर तनाव बढ़ा है।

    रविवार से बढ़ा है तनाव

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच रविवार से तनाव बढ़ा हुआ है। पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान में हवाई हमले किए हैं। पाकिस्तान ने टीटीपी के ठिकानों पर बमबारी करने का दावा किया है। दूसरी ओर अफगानिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में आम लोगों पर हमला किया।

    पाकिस्तान की आर्मी ने बीते साल अक्टूबर में टीटीपी को निशाना बनाने का दावा करते हुए अफगानिस्तान में हवाई हमले किए थे। इन हमलों के बाद अफगानिस्तान ने बॉर्डर पर जवाबी कार्रवाई की थी। इससे बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे। इसके बाद अरब देशों ने मध्यस्थता करते हुए सीजफायर कराया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।