• International
  • पाकिस्तान की परमाणु ठिकाने तक पहुंचे तालिबान के ड्रोन? पूर्व पाक‍िस्‍तानी आर्मी अफसर का बड़ा दावा

    इस्लामाबाद: अफगानिस्तान ने कथित तौर पर पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया है। गुरुवार शाम को बॉर्डर पर लड़ाई छिड़ने के बाद अफगानिस्तान की ओर से शुक्रवार को ड्रोन के जरिए पाकिस्तान के अंदर हमले किए गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व आर्मी ऑफिसर आदिल राजा का दावा है कि अफगानिस्तान से आए ड्रोन ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: अफगानिस्तान ने कथित तौर पर पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया है। गुरुवार शाम को बॉर्डर पर लड़ाई छिड़ने के बाद अफगानिस्तान की ओर से शुक्रवार को ड्रोन के जरिए पाकिस्तान के अंदर हमले किए गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व आर्मी ऑफिसर आदिल राजा का दावा है कि अफगानिस्तान से आए ड्रोन ने इस्लामाबाद के पास पाकिस्तानी मिलिट्री शासन के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला किया है।

    पाकिस्तानी आर्मी के आलोचक और ब्रिटेन में निर्वासन में रह रहे आदिल राजा का कहना है कि अफगानिस्तान से लॉन्च किए गए ड्रोन ने पाकिस्तानी बॉर्डर के अंदर उसके प्रमुख शहरों पर हमले किए हैं। राजा का कहना है कि तालिबान के ड्रोन जमरूद मिलिट्री बेस, नौशेरा किला, स्वाबी में पुलिस स्टेशन और इस्लामाबाद के पास एक न्यूक्लियर एनर्जी सेंटर तक पहुंचे हैं।

    अफगानिस्तान का पाकिस्तान में ड्रोन अटैक

    अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान के रविवार तड़के किए गए एयरस्ट्राइक के जवाब में उन्होंने ड्रोन हमले किए हैं। अफगानिस्तान की ओर से इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी मिलिट्री के ठिकानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक का दावा किया गया है। तालिबान ने न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाने की बात नहीं की है।

    अफगानिस्तान ने शुक्रवार को पाकिस्तान की सेना को चौंकाते हुए उसके एयर डिफेंस सिस्टम को भेद दिया है। अफगानिस्तान फोर्स ने राजधानी इस्लामाबाद में पाकिस्तान सरकार के प्रमुख दफ्तरों के पड़ोस तक ड्रोन से हमला करने में कामयाबी पाई है। अफगान फोर्स ने ड्रोन से इस्‍लामाबाद के अलावा भी प्रमुख पाकिस्‍तानी शहरों को न‍िशाना बनाया गया है।

    तालिबान बढ़ा रहा पाकिस्तान में मुश्किल

    तालिबान सरकार ने कहा है कि उसने इस्लामाबाद के फैजाबाद के पास एक सैन्य कैंप और नौशेरा में सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है। तालिबान रक्षा मंत्रालय ने जमरूद मिलिट्री कॉलोनी और एबटाबाद पर भी हवाई हमले करने का दावा किया है। तालिबान ने पाकिस्तानी सेना के ठिकानों, केंद्रों और इमारतों को निशाना बनाया।

    अफगानिस्तान की सेना ने बॉर्डर पर पूर्व में कई बार पाकिस्तानी सेना की मुश्किल बढ़ाई है लेकिन यह पहली बार है जब तालिबान का ड्रोन पाकिस्‍तान की राजधानी तक पहुंच गया है। ड्रोन हमलों के अलावा डूरंड लाइन पर तालिबानी सेना ने पाकिस्‍तानी चौकियों को निशाना बनाया है। पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों पर तालिबान ने कब्जा किया है।

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान में क्यों है लड़ाई

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव काफी समय से चल रहा है। हालिया दिनों में यह तनातनी काफी ज्यादा बढ़ गई है। गुरुवार के तालिबान के हमले और पाकिस्तान की ओर से जवाबी फायरिंग के बाद दोनों देशों में युद्ध जैसे हालत हैं। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने सख्त बयान देते हुए इसे खुला जंह कहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।