• Sports
  • पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे अभिषेक शर्मा! टॉस के वक्त सूर्या के बयान ने दे दी बड़ी टेंशन

    टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के युवा और विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा न केवल नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर हुए हैं बल्कि उनके पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले में खेलने पर भी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के युवा और विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा न केवल नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर हुए हैं बल्कि उनके पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले में खेलने पर भी काले बादल मंडरा रहे हैं। पेट के संक्रमण और वायरल बुखार के चलते अभिषेक की स्थिति अभी पूरी तरह ठीक नहीं है, जो टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

    सूर्यकुमार यादव को लगा झटका

    टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक की सेहत पर अपडेट देते हुए स्पष्ट किया कि वे अगले कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। सूर्या ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे, इसलिए मैं खुश हूं। जब तक हम टॉस हार रहे हैं और मैच जीत रहे हैं, तब तक हमें कोई समस्या नहीं है। ओस एक बड़ा कारक होगी, लेकिन जब आप लक्ष्य का बचाव करते हैं, तो इससे आत्मविश्वास मिलता है। अभिषेक अभी भी ठीक नहीं हैं, वह एक या दो मैच मिस करेंगे। उनकी जगह संजू सैमसन आए हैं, जो उन्हीं की तरह विस्फोटक बल्लेबाज हैं। वहीं सिराज की जगह बुमराह की वापसी हुई है।’

    एक या दो मैच मिस करेंगे अभिषेक?

    कप्तान के इस बयान ने चयनकर्ताओं और फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सूर्या का यह कहना कि अभिषेक ‘एक या दो मैच मिस करेंगे’, सीधे तौर पर संकेत देता है कि पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में उनका खेलना लगभग नामुमकिन है। पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी भारत के लिए एक बड़ा ‘एक्स-फैक्टर’ साबित हो सकती थी, लेकिन अब टीम को उनके बिना ही मैदान पर उतरने की रणनीति बनानी होगी।

    संजू सैमसन पर दवाब होगा

    अभिषेक की अनुपस्थिति में अब सारा दारोमदार संजू सैमसन पर आ गया है। हालांकि संजू एक अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनका फॉर्म चिंता का विषय रहा है। पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरना जोखिम भरा हो सकता है।

    नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन:

    संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।