• International
  • पाकिस्तान को अपने लोगों की सुरक्षा का पूरा अधिकार, चीन ने निभाई दोस्ती, इस्लामाबाद ब्लास्ट पर जारी किया कड़ा बयान

    बीजिंग: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले की चीन ने कड़ी निंदा की है। चीन ने हमले की आलोचना करते हुए सुरक्षा मुद्दे पर पूरी तरह से पाकिस्तान के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से रविवार को इस पर बयान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बीजिंग: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले की चीन ने कड़ी निंदा की है। चीन ने हमले की आलोचना करते हुए सुरक्षा मुद्दे पर पूरी तरह से पाकिस्तान के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से रविवार को इस पर बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि बीजिंग राष्ट्रीय सुरक्षा और अपने लोगों की रक्षा में पाकिस्तानी सरकार का पूरी मजबूती के साथ समर्थन करता है।

    चीनी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए जानलेवा धमाके और जान-माल के नुकसान पर हम दुखी हैं। चीन मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त करता है। हमारी संवेदनाएं घायलों और उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस वीभत्स हमले में खो दिया है।’

    पाकिस्तान के साथ खड़ा है चीन

    बयान में आगे कहा गया है, ‘चीन इस्लामाबाद के इस हमले की कड़ी निंदा करता है। बीजिंग का रुख साफ है, वह आतंकवाद के किसी भी रूप का विरोध करता है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पाकिस्तानी सरकार का पूरी तरह से समर्थन करता है।’

    इस्लामाबाद में धमाके के बाद दुनियाभर के देशों ने इसकी आलोचना की है। इसमें चीन ने खासतौर से सख्ती के साथ इस हमले की आलोचना करते हुए पाकिस्तान के साथ अपनी एकजुटता दिखाई है। चीन और पाकिस्तान वर्षों से करीबी सहयोगी हैं। दोनों एक-दूसरे को हर मौसम का दोस्त कहते रहे हैं।

    खुदकुश हमलावर ने दिया अटैक को अंजाम

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में शुक्रवार को हुए आत्मघाती हमले में 36 लोगों की जान जाने की पुष्टि स्थानीय प्रशासन ने की है। वहीं करीब 170 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ये हमला तरलाई इलाके में इमामबाड़ा कसर-ए-खदीजतुल कुबरा में जुमे की नमाज के दौरान किया गया।

    खुदकुश हमलावर ने उस वक्त खुद को उड़ा लिया, जब नमाज के लिए मस्जिद में 600 से 700 से लोग जमा थे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि खुदकुश हमलावर और उसके साथी ने पहले गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग की और इसके बाद गेट पर धमाका कर दिया। इस धमाके की चपेट में 200 से ज्यादा लोग आ गए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।