• International
  • पाकिस्‍तान ने सरक्रीक में तैनात किया 1000 KM तक सूंघने वाला रडार, एयर डिफेंस, मिसाइल, मुनीर में मन में क्‍या?

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक बार फिर भारत के बॉर्डर एरिया पर सैन्य तैनाती बढ़ा रहा है। इस दफा पाकिस्तान की ओर से सर क्रीक इलाके में मिलिट्री बिल्डअप चल रहा है। पाकिस्तान ने क्षेत्र में अपने सैनिकों की तैनाती को बढ़ाया है और खतरनाक हथियार यहां लाए गए हैं। पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन बढ़ाए हैं


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक बार फिर भारत के बॉर्डर एरिया पर सैन्य तैनाती बढ़ा रहा है। इस दफा पाकिस्तान की ओर से सर क्रीक इलाके में मिलिट्री बिल्डअप चल रहा है। पाकिस्तान ने क्षेत्र में अपने सैनिकों की तैनाती को बढ़ाया है और खतरनाक हथियार यहां लाए गए हैं। पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन बढ़ाए हैं और खासतौर से एयर-डिफेंस नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दिया है। पाकिस्तान आर्मी की सर क्रीक में बढ़ती हुई मौजूदगी ने कई सवाल पैदा किए हैं। खासतौर से भारत के लिए ये सुरक्षा चिंता को बढ़ाने वाला हो सकता है।

    टाइम्स नाउ ने उच्च-स्तरीय सूत्रों के हवाले से कहा है कि सर क्रीक पर पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर का ध्यान एयर डिफेंस नेटवर्क को मजबूत करने पर हैं। इसके लिए यहां अमेरिकी और चीनी दोनों तरह के रडार लगाए गए हैं। खासतौर से मकरान तट पर रडार नेटवर्क बहुस्तरीय (लेयर्ड) किया गया है। यहा शॉर्ट-रेंज, मीडियम और लॉन्ग-रेंज रडार (1,000 किमी) लगे हैं।

    सर क्रीक में बढ़ाई गई सेना

    सर क्रीक पर एक नई मरीन ब्रिगेड भी लाई गई है। इसमें करीब 3,000 अधिकारी और जवान हैं। यहां सरफेस-टू-एयर मिसाइलें होने का दावा किया गया है। साथ ही इलाके में किलर ड्रोन भी देखे गए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि यह बिल्डअप पाकिस्तानी सेना की किसी ‘अचानक युद्ध’ के बारे में उसकी तैयारी को दिखाता है।

    सिंधु नदी के मुहाने पर सर क्रीक इलाके मे भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद रहा है। सर क्रीक क्षेत्र पाकिस्तान के सिंध प्रांत और भारत के गुजरात राज्य के बीच स्थित 96 किलोमीटर लंबी दलदली जमीन का इलाका है, जिस पर दोनों ही देशों के अपने-अपने दावे हैं। पाकिस्तानी सेना का सर क्रीक में सैन्य ढांचों का विस्तार मुनीर की मंशा पर सवाल उठाता है।

    नेवी को भी मजबूत कर रहा पाकिस्तान

    पाकिस्तान अपनी नौसेना को भी मजबूत करने में लगा हुआ है। पाकिस्तान में इस साल दो या तीन हैंगर-क्लास पनडुब्बियों को कमीशन किया जाएगा। ये आठ नियोजित पनडुब्बियों का हिस्सा हैं, जिनमें से तीन चाइना शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन बना रही है। चीन एक और बनाएगा और चार कराची में बनाई जाएंगी। ये AIP यानी एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन पनडुब्बियां हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।