कांग्रेस नेता ने क्या कहा?
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पूरा भारत अफगान भाइयों के साथ पूरी तरह से खड़ा है। सॉवरेनिटी कोई मोलभाव का ज़रिया नहीं है, और टेरर स्टेट पॉलिसी नहीं हो सकती। उन्होंने आगे लिखा कि इस्लामाबाद को सीखना चाहिए: आप बॉर्डर पार आग नहीं लगा सकते और उम्मीद नहीं कर सकते कि धुआं घर वापस नहीं आएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि मजबूत रहो और जीतो, अफगानिस्तान! क्वेटा को तबाह करने तक बहादुरी से लड़ो!
पाकिस्तान ने भारत को बीच में घसीटा
पाकिस्तान ने तालिबान पर भारत की गोद में बैठने का आरोप लगाया है। भारत हमेशा अफगानिस्तान के नागरिकों के लिए मदद का हाथ बढ़ाता रहा है। जब अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, तो भारत ने सबसे पहले मदद भेजी थी। भारत ने बल्ख और समांगन इलाकों में 15 टन खाद्य सामग्री भेजी थी। इसके अलावा, भारत ने मेडिकल सप्लाई भी दी थी।
भारत और अफगानिस्तान के संबंध पाकिस्तान की आंखों को हमेशा से चुभते रहे हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान हमेशा से ही अपने इलाके में होने वाली किसी भी अप्रिय गतिविधि के लिए भारत और तालिबान को जिम्मेदार ठहराता रहा है। इस्लामाबाद ने बिना सबूत के यह झूठी कहानी भी फैलाई है कि टीटीपी अफगान की जमीन से काम करता है। उसने यह भी कहा है कि भारत इस संगठन का समर्थन कर रहा है। तालिबान और भारत दोनों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)














