प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने उस आईलैंड की खूबसूरती को दिखाया, जहां उन्होंने पिछले 10 दिन अपने परिजनों के साथ गुजारे थे।
प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट किया वीडियो
इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘इससे सीधे गोल्डन ग्लोब्स के क्रेजीनेस में जाना।’ उन्होंने ये भी बताया कि वो पिछले 10 दिनों में अपने परिवार के अलावा किसी भी इंसान से नहीं मिली हैं।
समारोह में अवॉर्ड पेश करेंगी प्रियंका
बता दें कि प्रियंका अपकमिंग गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में एक अवॉर्ड पेश करेंगी। ‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के अनुसार, अवॉर्ड देने वाले लोगों की लिस्ट जारी कर दी गई है। ये रविवार को शाम 5 बजे प्रसारित होगा। इस लिस्ट में जॉर्ज क्लूनी, जूलिया रॉबर्ट्स, चार्ली,स्नूप डॉग और कॉनर स्टोरी सहित कई सितारों के नाम शामिल हैं।
‘द ब्लफ’ की झलक
इससे पहले प्रियंका ने अपनी फिल्म ‘द ब्लफ’ से अपनी झलकियां पोस्ट कीं। ये फिल्म 25 फरवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।













