• National
  • प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन पर बोले पीएम मोदी- वो जनता के नेता थे, अमित शाह ने फडणवीस को लगाया फोन

    नई दिल्ली: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की। सीएम फडणवीस ने दोनों को बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की। सीएम फडणवीस ने दोनों को बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट दिए।

    PM MODI ने व्यक्त किया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्हों कहा कि महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और हिम्मत मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूं।

    अजीत पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।
    नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

    Chartered Plane में थे सवार

    दरअसल, आज ही महाराष्ट्र के बारामती में एक ऐसा हादसा हो गया, जिसने महाराष्ट्र सहित पूरे देश की सियासत को हिलाकर रख दिया। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस चार्टर्ड प्लेन में सवार थे, वह लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। प्लेन क्रैश में Ajit Pawar सहित 5 लोगों की मौत हो गई। डिप्टी सीएम मुंबई से बारामती के लिए स्पेशल प्लेन से रवाना हुए थे।

    अजित पवार ने महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी एक खास जगह बनाई थी। हादसा उनके परिवार और राज्य के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उनके निधन से महाराष्ट्र की राजनीति का समीकरण बदल जाएगा।
    सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री

    Ajit Pawar के Plane Crash के बाद घटनास्थल का Video

    Maharashtra में चल रहे हैं जिला परिषद के चुनाव

    लैंडिंग के समय विमान में तकनीकी खराबी आ गई और प्लेन क्रैश हो गया। ये भीषण हादसा ऐसे समय हुआ है, जब घटना ऐसे समय हुई है जब राज्य में जिला परिषद चुनाव चल रहे हैं और अजित पवार को बारामती में कई जनसभाओं को संबोधित करना था। हादसे के कारणों की जांच संभवतः डीजीसीए करेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।