• Entertainment
  • फरहाना भट्ट ने ईरानी नेता खामेनेई को कहा ‘मसीहा’, बोलीं- सहरी के बाद से सो नहीं पाई, वो हमेशा जिंदा रहेंगे

    अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत से पूरी दुनिया को धक्का लगा है। वे 86 साल के थे। अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हुए अमेरिकी-इजराइली हवाई हमले में उनकी मौत हो गई, जिसके बाद ईरानी सरकारी मीडिया ने 1 मार्च की सुबह खामेनेई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत से पूरी दुनिया को धक्का लगा है। वे 86 साल के थे। अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हुए अमेरिकी-इजराइली हवाई हमले में उनकी मौत हो गई, जिसके बाद ईरानी सरकारी मीडिया ने 1 मार्च की सुबह खामेनेई की मौत की पुष्टि की। जहां दुनिया भर में कुछ लोग खुशी मना रहे थे, वहीं ईरान में लोग अपने सुप्रीम नेता की मौत पर शोक जताने के लिए सड़कों पर उतर आए। ‘बिग बॉस 19’ की रनर अप फरहाना भट्ट ने भी अली खामेनेई की मौत पर रिएक्ट किया है।

    खामेनेई की मृत्यु की खबर पर रिएक्शन देते हुए फरहाना ने कहा, ‘बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते। वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं। और आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सोई। मैं बहुत दुखी थी। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।’

    काफी लोगों के लिए वो एक मसीहा थे। वो निश्चित रूप से हमारे दिलों और दिमागों में जीवित रहेंगे।
    फरहाना भट्ट, एक्ट्रेस

    गलती से कहा गया ‘खामेनेई मुर्दाबाद’

    दो हफ्ते पहले ईरानी सरकारी टेलीविजन पर एक असाधारण घटना घटी, जब एक रिपोर्टर ने लाइव प्रसारण के दौरान अचानक ‘खामेनेई मुर्दाबाद’ कह दिया। पत्रकार का इरादा ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ कहने का था, क्योंकि वह 1979 की क्रांति की वर्षगांठ पर सरकारी प्रदर्शनों को कवर कर रहा था।

    अली खामेनेई की लोकप्रियता

    उसकी इस जुबानी गलती के कारण उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ी, लेकिन इसने यह भी दिखाया कि 9 करोड़ से अधिक लोगों के देश पर 40 से अधिक वर्षों के कड़े नियंत्रण के बाद पूर्व नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की लोकप्रियता कितनी कम हो गई थी। शनिवार को अमेरिकी और इजरायली बम धमाकों में मारे गए अली खामेनेई का प्रभाव बहुत कम हो चुका था।

    बिग बॉस 19′ में फरहाना भट्ट

    फरहाना की बात करें, तो वो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आई थीं और शो जीतने से थोड़ी सी पीछे रह गई थीं। गौरव खन्ना विनर बने थे। फरहान दूसरी रनर अप रहीं। हाल ही में उन्होंने अमाल मलिक के साथ एक वीडियो सॉन्ग भी किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।