• International
  • फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमानों ने जमकर दागीं SCALP मिसाइलें, भारत के जिगरी दोस्त से लड़ाई का है डर

    पेरिस: फ्रांस की वायुसेना ने रूसी खतरे से निपटने के लिए राफेल फाइटर जेट के साथ युद्धाभ्यास किया है। इस युद्धाभ्यास में फ्रांसीसी वायुसेना ने 30वें फाइटर विंग को उतारा था। इस दौरान 20 राफेल फाइटर जेट को तैनात किया गया था। इस दौरान काल्पनिक तौर पर भारत के दोस्त रूस को दुश्मन बनाया गया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पेरिस: फ्रांस की वायुसेना ने रूसी खतरे से निपटने के लिए राफेल फाइटर जेट के साथ युद्धाभ्यास किया है। इस युद्धाभ्यास में फ्रांसीसी वायुसेना ने 30वें फाइटर विंग को उतारा था। इस दौरान 20 राफेल फाइटर जेट को तैनात किया गया था। इस दौरान काल्पनिक तौर पर भारत के दोस्त रूस को दुश्मन बनाया गया था। हालांकि फ्रांस ने आधिकारिक तौर पर रूस का नाम नहीं लिया है, लेकिन एयरफील्ड उसी हिसाब से तैयार किया गया था। इस युद्धाभ्याल को टोपाज नाम दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक 27 जनवरी फ्रांसीसी वायुसेना ने अपने विमानों को तेजी से दूसरे एयरबेस पर भेजा और पायलटों ने दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में मोंट-डी-मार्सन एयर बेस पर दुश्मन के हमले से बचने का अभ्यास किया।

    फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइटर जेट्स के चार ग्रुप कॉन्यैक, काज़ो, बोर्डो और क्लेरमोंट-फेरैंड के सिविलियन एयरपोर्ट पर एयर बेस के लिए उड़ान भरे थे। इस युद्धाभ्यास के दौरान फैसला लेने की स्पीड को ज्यादा से ज्यादा करने पर ध्यान दिया गया। इसे “समय के साथ रेस” कहा गया। इस अभ्यास का मकसद लड़ाकू विमानों को खतरे से बचाने के अलावा उनकी ऑपरेशनल क्षमता बनाए रखना और जरूरी मिसाइलों के साथ उनकी तेजी से एयरबेस पर तैनाती थी।

    रूस के खिलाफ राफेल से फ्रांसीसी वायुसेना का अभ्यास
    इस युद्धाभ्यास में 20 राफेल फाइटर जेट और 120 सैन्य कर्मियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद विमानों की सर्विसिंग की गई और उन्हें एक नए मिशन के लिए तैयार किया गया। SCALP क्रूज मिसाइलों से नकली दुश्मन पर हमला किया गया। इसके अगले दिन, यानी 28 जनवरी को SCALP क्रूज मिसाइलों से एक नकली दुश्मन को निशाना बनाया गया। इस मिशन के लिए एयरक्राफ्ट की टेक्निकल तैयारी पूरी रात भर की गई। इस प्रक्रिया के दौरान राफेल जेट की सर्विसिंग और SCALP मिसाइलों को उनके मिशन के लिए प्रोग्राम करना दोनों शामिल थे। कुछ राफेल विमानों को दो क्रूज मिसाइलों से भी लैस देखा गया।

    फ्रांसीसी वायुसेना ने इस युद्धाभ्यास को लेकर कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं। इसमें राफेल के पूरे कॉम्बैट इक्विपमेंट की तस्वीरें दिख रही हैं, जिनमें न सिर्फ फ्यूल टैंक और SCALP मिसाइलें हैं, बल्कि MICA और Meteor हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इन क्रूज मिसाइलों को लॉन्च करते समय की कोई फोटो नहीं है। यह संभावना नहीं है कि फ्रांसीसी वायु सेना सच में एक्सरसाइज के दौरान इतनी महंगी मिसाइलें फायर करेगी, ऐसा लगता है कि उन्होंने सिर्फ “इलेक्ट्रॉनिक लॉन्च” को ही परखने की कोशिश की है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।