• Sports
  • ‘बम से उड़ा दें ICC ऑफिस’ टी20 वर्ल्ड कप विवाद में ‘आतंकी’ एंट्री, पाकिस्तान के यूट्यूबर ने दी सीधी धमकी

    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी मनमानी करने में नाकाम रहने पर पाकिस्तान का असली रूप सामने आ रहा है। पूरी दुनिया में ‘आतंकिस्तान’ के तौर पर कुख्यात पाकिस्तान के एक यूट्यूबर ने ऐसी हरकत की है, जिसे जानकर आप भी कह उठेंगे कि ये तो साफ आतंकवाद है। इस यूट्यूबर ने पाकिस्तान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी मनमानी करने में नाकाम रहने पर पाकिस्तान का असली रूप सामने आ रहा है। पूरी दुनिया में ‘आतंकिस्तान’ के तौर पर कुख्यात पाकिस्तान के एक यूट्यूबर ने ऐसी हरकत की है, जिसे जानकर आप भी कह उठेंगे कि ये तो साफ आतंकवाद है। इस यूट्यूबर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सामने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नहीं झुकने से नाराज होकर उसका ऑफिस बम से उड़ाने की धमकी दे दी है। यह धमकी आईसीसी की उस चेतावनी के बाद आई है, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

    अर्सलान नासिर नाम के पाकिस्तानी यूट्यूबर ने आईसीसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों के खिलाफ अभद्र कमेंट्स किए और फिर सीधे आईसीसी ऑफिस बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। उसने यह धमकी बाकायदा वीडियो बनाकर दी है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि नवभारत टाइम्स ऑनलाइन इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है।

    15 मिनट का वीडियो बनाकर दी है धमकी

    पाकिस्तानी यूट्यूबर अर्सलान नासिर ने करीब 15 मिनट लंबा एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो सीधी धमकी दे रहा है। हालांकि इस वीडियो के कैप्शन में ‘हिलेरियस क्रिकेट रिव्यू’ और ‘कॉमेडी कमेंट्री’ लिखा गया है, लेकिन अर्सलान की टोन सीधे-सीधे धमकी वाली है। अर्सलान ने खासतौर पर आईसीसी हेडक्वॉर्टर पर निशाना साधा है और कहा है कि आईसीसी ऑफिस की लोकेशन दुबई में होना उसके सुरक्षित होने का इकलौता कारण है। अर्सलान ने कहा,’आईसीसी ऑफिस दुबई में होने के कारण सुरक्षित है। यदि ये ऑफिस भारत में होता तो हमारे लोग अब तक उसे और उसके आसपास के इलाके को बम से उड़ा चुके होते।’

    भारतीय कप्तान सूर्या और जय शाह के लिए कहे बेहद गंदे कमेंट

    अर्सलान इस बात से नाराज था कि आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी क्यों दी है। आईसीसी ने 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत के साथ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट की घोषणा पाकिस्तान ने की है। इसके बाद आईसीसी ने उसे चेतावनी दी है। अर्सलान ने आईसीसी के साथ ही बीसीसीआई पर भी जुबानी हमला बोला है। लेकिन उसने सबसे ज्यादा गंदे कमेंट्स भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और आईसीसी चेयरमैन जय शाह के लिए इस्तेमाल किए हैं। अर्सलान ने एशिया कप 2025 के दौरान हुए ‘हैंडशेक विवाद’ का जिक्र करते हुए ये कमेंट्स किए हैं।

    आईसीसी ने दी हुई है पाकिस्तान को बैन लगाने की धमकी

    आईसीसी ने पाकिस्तान के मैच का बॉयकॉट करने पर भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। यह जुर्माना 35 मिलियन डॉलर तक हो सकता है। इतना ही नहीं पाकिस्तान का आईसीसी रेवेन्यू में शेयर भी रोका जा सकता है। साथ ही उसे इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन करने की भी चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद पाकिस्तान अब तक अपनी बात पर अड़ा हुआ है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पीसीबी और आईसीसी के बीच इस मुद्दे पर बैकडोर वार्ता शुरू हो गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।