• International
  • बलूचिस्तान में पाकिस्तान आर्मी पर कहर बनकर टूटी BLA, एक दिन में 84 फौजियों की हत्या, 18 को बनाया बंधक

    इस्लामाबाद: पाकिस्तानी फौज और बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के बीच बलूचिस्तान में भीषण लड़ाई जारी है। शनिवार सुबह बीएलए ने बलूचिस्तान में ऑपरेशन हेरोफ शुरू करते हुए पाकिस्तानी आर्मी को निशाना बनाया है। इस ऑपरेशन के 10 से 12 घंटे में ही बीएलए ने पाकिस्तान आर्मी को जबरदस्त चोट दी है। पाकिस्तानी सेना कैंपों पर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तानी फौज और बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के बीच बलूचिस्तान में भीषण लड़ाई जारी है। शनिवार सुबह बीएलए ने बलूचिस्तान में ऑपरेशन हेरोफ शुरू करते हुए पाकिस्तानी आर्मी को निशाना बनाया है। इस ऑपरेशन के 10 से 12 घंटे में ही बीएलए ने पाकिस्तान आर्मी को जबरदस्त चोट दी है। पाकिस्तानी सेना कैंपों पर कब्जे और बड़ी संख्या में सैन्य वाहनों को आग लगाने के अलावा 84 पाक सुरक्षाकर्मियों को मारने का दावा बीएलए ने किया है। पाकिस्तानी आर्मी के 18 जवानों को बीएलए ने अगवा कर लिया है। दूसरी ओर पाकिस्तान आर्मी ने 50 से ज्यादा विद्रोही लड़ाकों को मारने का दावा किया है।

    मीडिया के लिए जारी बयान में BLA के प्रवक्ता जीयांद बलोच ने कहा, ‘शनिवार को हमारे लड़ाकों ने बलूचिस्तान के 14 शहरों में 48 जगहों पर एक साथ हमले किए। बीएलए ने दस घंटे से ज्यादा समय तक इन शहरों को अपने नियंत्रण में रखा। इस दौरान पाकिस्तानी सेना, पुलिस, इंटेलिजेंस एजेंसियों और CTD के 84 जवान मारे गए, जबकि 18 को जिंदा पकड़ लिया गया है। ये सभी जवान फिलहाल BLA की हिरासत में हैं।’

    पाकिस्तानी सेना के कैंपों पर कब्जा

    बीएलए के बयान में कहा गया है कि लड़ाकों ने पाकिस्तान सेना की चौकियों और सेंट्रल मिलिट्री हेडक्वार्ट पर कब्जा कर लिया और पाक फौज की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। मजीद ब्रिगेड के लड़ाकों की ओर से पाकिस्तानी मिलिट्री ठिकानों के अंदर फिदायीन हमले करते हुए तबाही मचाने की बात कही गई है।

    बीएलए ने दावा किया है कि 30 से ज्यादा सरकारी इमारतों को शनिवार को निशाना बनाया गया। इनको बम से उड़ाया या फिर जला दिया गया। इनमें सुरक्षाबलों के ठिकानों के अलावा बैंक और प्रशासनिक कार्यालय शामिल हैं। बीएलए ने कहा है कि खासतौर से कोस्टल हाईवे पर हमलों ने पाकिस्तान सरकार को पंगु बना दिया है।

    कई शहरों में हमले जारी

    द बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, शनिवार शाम को बलूचिस्तान के कई जिलों में जबरदस्त झड़पें, धमाके और हथियारबंद हमले जारी थे। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ऑपरेशन हेरोफ का दूसरा चरण शुरू किया है। बीएलए ने बलूच मातृभूमि की रक्षा करने के लिए इस ऑपरेशन को चलाने की बात कही है।

    बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के अलावा नुश्की, कलात, दलबांदिन, खारान, ग्वादर, पसनी, मस्तंग, ओरनाच, टंप, बुलेदा, मंद और अन्य इलाकों में गोलीबारी, बम धमाकों, सड़क जाम और सैन्य ठिकानों पर हमलों की खबरें हैं। पाकिस्तान के लिए बेहद अहम ग्वादर पोर्ट के पास से भी धमाकों और गोलीबारी की खबर है।

    बीएलए का कमांडर-इन-चीफ बशीर जेब बलूच खुद इस ऑपरेशन की अगुवाई कर रहा है। जेब ने बलूचों से अपील की है कि वे पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हथियार उठाएं। जेब ने वीडियो संदेश में कहा है कि यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि बलूचिस्तान की आजादी का है। बलूच लोग घरों से बाहर निकलें और ऑपरेशन हेरोफ का हिस्सा बनें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।