• International
  • बांग्लादेश में चुनावी कार्यक्रम के दौरान हिंसा, जमात-ए-इस्लामी नेता की BNP कैडर से झड़प में मौत

    ढाका: बांग्लादेश में जिस चुनावी हिंसा की आशंका जताई जा रही थी वो अब सच साबित होती जा रही है। बुधवार को देश के शेरपुर जिले में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान हुई झड़प में जमात-ए-इस्लामी के एक स्थानीय नेता की मौत हो गई। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, शेरपुर के झेनाइगाती उपजिला में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश में जिस चुनावी हिंसा की आशंका जताई जा रही थी वो अब सच साबित होती जा रही है। बुधवार को देश के शेरपुर जिले में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान हुई झड़प में जमात-ए-इस्लामी के एक स्थानीय नेता की मौत हो गई। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, शेरपुर के झेनाइगाती उपजिला में चुनावी घोषणापत्र पढ़ने का एक कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। शेरपुर के एडिशनल एसपी मोहम्मद मिजानुर रहमान भुइयां ने बताया कि झड़प में जमात-ए-इस्लामी का एक स्थानीय नेता गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।

    बैठने को लेकर हुई हिंसक झड़प

    मारे गए जमात नेता की पहचान रेजाउल करीम के रूप में हुई है। उन्हें श्रीबर्दी उपजिला यूनिट का जनरल सेक्रेटरी बताया गया है। बुधवार दोपहर को स्थानीय प्रशासन ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जहां शेरपुर-3 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपने चुनावी घोषणापत्र पढ़ने थे। यहां कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था को लेकर बहस शुरू हो गई जो बाद में बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के समर्थकों के बीच भीषण झड़प में बदल गई।

    झड़प में 50 से ज्यादा लोग घायल

    शेरपुर-3 सीट से जमात उम्मीदवार मोहम्मद नूरुज्जमान बादल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि झड़प में रेजाउल करीम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद जमात-इ-इस्लामी की जिला यूनिट ने शेरपुर में विरोध रैली निकाली। बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि झड़प में कम से कम 50 नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झड़प के दौरान वहां रखी 100 से ज्यादा कुर्सियां तोड़ दी गईं और करीब 6 मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। पुलिस ने बताया कि रेजाउल करीब को शुरू में झेनैगाती उपजिला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उन्हें शेरपुर जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां रात करीब 9.35 बजे उन्हें मृष घोषित कर दिया गया। मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के पुलिस कैंप के इंचार्ज मोहम्मद नजरुल इस्लाम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।