• International
  • बांग्लादेश में जमात हारी तो सामने आई पाकिस्तानी खीज, तारिक रहमान के शपथ से शहबाज ने बनाई दूरी, एक्‍सपर्ट ने बताया

    इस्लामाबाद: बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के बाद बीएनपी नेता तारिक रहमान मंगलवार, 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीएनपी की ओर से भारत, पाकिस्तान समेत 13 देशों को शपथ में आने का न्योता दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के शपथ कार्यक्रम में ढाका जाने की उम्मीद थी क्योंकि यूनुस के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के बाद बीएनपी नेता तारिक रहमान मंगलवार, 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीएनपी की ओर से भारत, पाकिस्तान समेत 13 देशों को शपथ में आने का न्योता दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के शपथ कार्यक्रम में ढाका जाने की उम्मीद थी क्योंकि यूनुस के बीते 18 महीने के शासन में ढाका-इस्लामाबाद काफी करीब आए हैं लेकिन वह नहीं जा रहे हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि बांग्लादेश चुनाव में अपनी ‘पसंदीदा’ जमात-ए-इस्लामी के सरकार में ना आने की वजह पाकिस्तान का रुख ढाका पर बदल गया है।

    पाकिस्तान के राजनीतिक टिप्पणीकार कमर चीमा ने कहा है कि इस्लामाबाद की ओर से ढाका पर जल्दीबाजी नहीं दिखाई जाएगी। वह देखेगा कि उसे ढाका से संबंध बेहतर करने की सूरत में क्या मिल सकता है। कमर चीमा का कहना है कि पाकिस्तान का रुख बांग्लादेश के मामले में जल्दीबाजी का नहीं बल्कि एहतियात (वेट एंड वॉच) से चलने वाला होगा।

    बांग्लादेश से पाकिस्तान को क्या फायदा

    कमर चीमा ने कहा, ‘पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ क्यों तारिक रहमान की शपथ में शामिल होंगे, अगर उनके पास कुछ खास नहीं है। पाकिस्तान से रिश्ते के लिए ढाका को टेबल पर कुछ लाना होगा। चीमा ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के संबंधों में पुरानी खटास को याद करते हुए ’50 साल पुरानी दुश्मनी’ का हवाला दिया। साथ ही भारत के बांग्लादेश से व्यापार रिश्ते को भी शक से देखा है।

    पाकिस्तानी आर्मी के करीबी माने जाने वाले कमर चीमा के कमेंट को एक्सपर्ट ने ढाका में पाकिस्तान के दिल की मुराद पूरी ना होने यानी जमात-ए-इस्लामी की सरकार ना बनने की खीज से जोड़ा है। पाकिस्तान के बीएनपी के साथ इतिहास में अच्छे रिश्ते रहे हैं लेकिन उसकी ज्यादा करीबी जमात-ए-इस्लामी के साथ है। ऐसे में वह तारिक रहमान को भी फिलहाल संदेह की नजर से देख रहा है।

    पाकिस्तान से अहसान इकबाल जाएंगे ढाका

    तारिक रहमान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पाकिस्तान की तरफ से मंत्री अहसान इकबाल जाएंगे। पाकिस्तानी मीडिया ने कहा है कि शहबाज शरीफ पहले से तय विदेश दौरे की वजह से तारिक के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। भारत की ओर से लोकसभी स्पीकर ओम बिरला ढाका जा रहे हैं।

    भारत और पाकिस्तान के अलावा बीएनपी ने चीन, सऊदी अरब, तुर्की, यूएई, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका और नेपाल के नेताओं को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया है। बांग्लादेश में संसद की 299 सीटों के लिए हुए चुनाव में बीएनपी को 209 सीटें मिली हैं। जमात-ए-इस्लामी 68 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।