• National
  • बिल गेट्स नहीं देंगे AI समिट में भाषण, अब कौन करेगा गेट्स फाउंडेशन का नेतृत्व?

    नई दिल्ली: एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद गेट्स फाउंडेशन के बिल गेट्स को एआई इंपैक्ट समिट से हाथ खींचना पड़ा। खुद गेट्स फाउंडेशन ने इसे लेकर बयान जारी कर कहा है कि वो 19 फरवरी को शेड्यूल अपना भाषण नहीं देंगे। फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व अब अंकुर वोरा करेंगे, जो कि भारत और अफ्रीका


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद गेट्स फाउंडेशन के बिल गेट्स को एआई इंपैक्ट समिट से हाथ खींचना पड़ा। खुद गेट्स फाउंडेशन ने इसे लेकर बयान जारी कर कहा है कि वो 19 फरवरी को शेड्यूल अपना भाषण नहीं देंगे। फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व अब अंकुर वोरा करेंगे, जो कि भारत और अफ्रीका के ऑफिस के अध्यक्ष हैं। बयान में आगे कहा गया है कि गेट्स फाउंडेशन स्वास्थ्य और विकास के साझा लक्ष्य के लिए प्रतबिद्ध है।

    बता दें कि दो दिन पहले ही यानि मंगलवार को सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें सामने आई थी कि बिल गेट्स समिट में शिरकत नहीं करेंगे और उनका नाम वेबसाइट की स्पीकर वाली लिस्ट से हटा दिया गया है। इस पर सरकार की ओर से कोई प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

    बिल गेट्स के समिट में न आने पर अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

    केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समिट को लेकर की गई एक प्रेस वार्ता में इस से जुड़े सवाल के जवाब में कहा था कि किसी के आने या ना आने का फैसला उनका निजी फैसला है, और वो इस पर कमेंट नहीं करेंगे । हालांकि इस पूरे विवाद पर गेट्स फाउंडेशन की ओर से एक्स पर इसे लेकर एक बयान जारी किया गया था ।

    पहले बयान में गेट्स फाउंडेशन ने क्या कहा था?

    इस बयान में लिखा था कि बिल गेट्स एआई इंपैक्ट समिट में शिरकत करेंगे और वो पहले की ही तरह समिट में अपना शेड्यूल भाषण भी देंगे। इस बयान में आगे भारत को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में दुनिया का बड़ा लीडर बताया है।

    बता दें कि हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन की फाइल्स जारी की गई हैं। जिसमें बिल गेट्स का नाम कई बार आया है। इस संबंध में विपक्षी दलों के कई नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।