• Crime
  • बेड के बॉक्स में बंद मिली मां-बेटी की लाश, दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, पड़ोसी पर है शक

    नई दिल्ली: साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के सरिता विहार इलाके में मां और उसकी छह वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव बेड के बॉक्स में बंद मिले। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जांच में मृतकों की पहचान ज्योति (35) और छह वर्षीय बेटी के रूप में हुई।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के सरिता विहार इलाके में मां और उसकी छह वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव बेड के बॉक्स में बंद मिले। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जांच में मृतकों की पहचान ज्योति (35) और छह वर्षीय बेटी के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में पता चला कि दोनों को गला दबाकर मारा गया है। पुलिस को इस मामले में बिल्डिंग में ही रहने वाले एक अकाउंटेंट की तलाश है। उसकी तलाश में कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।

    पुलिस के मुताबिक 20 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को पीसीआर के जरिए सूचना मिली कि अली विहार के एक मकान में दो शव पड़े हैं। खबर मिलते ही सरिता विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी के अनुसार जब कमरे की तलाशी ली गई तो बेड के बॉक्स के अंदर महिला और बच्ची के शव मिले। पुलिस ने दोनों को तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। लोकल पुलिस के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारी के अनुसार जांच में मृतकों की पहचान ज्योति (35) और उनकी छह वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। ज्योति पति सुदर्शन के साथ अली विहार स्थित भीम कॉलोनी में रहती थीं। वह हाउस वाइफ थीं। शुरुआती मेडिकल जांच में शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले।

    स्कूल जाने की वजह से दो बच्चों की बच गई जान

    इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दर्दनाक पहलू यह रहा कि परिवार की दो बेटियां उस समय स्कूल में थी, वरना यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। वह अपने पति सुदर्शन, एक भांजे और तीन बेटियों के साथ यहां रह रही थीं। पड़ोसी मुकेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिवार की दो बच्चियां स्कूल गई थीं। सुदर्शन काम पर गए थे। घर में ज्योति, उनकी 6 साल की बेटी और भांजा मौजूद थे। दोपहर जब दोनों बच्चियां स्कूल से लौटीं तो घर का गेट अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दस्तक देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो दोनों बाहर ही इंतजार करती रहीं। रात करीब 9 बजे सुदर्शन काम से लौटे। गेट अंदर से बंद देख वह किसी तरह बालकनी के रास्ते भीतर पहुंचे तो अंदर का मंजर देख उनके होश उड़ गए। बेड के अंदर पत्नी और छह साल की बेटी के शव पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार का कभी किसी तरह का झगड़ा या विवाद सामने नहीं आया।

    पोस्टमॉर्टम में मर्डर का हुआ खुलासा

    21 फरवरी को हुए पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण गला दबाना और दम घुटना बताया गया है। अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी आना बाकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय पूछताछ के दौरान उसी बिल्डिंग में रहने वाले 35 वर्षीय दीन दयाल को पुलिस संदिग्ध मान रही है। वह पेशे से अकाउंटेंट है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।