• Entertainment
  • ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन की जिस टेढ़ी स्माइल का लोग बना रहे मजाक, एक्टर ने अब खुद किया रिएक्ट

    बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘बॉर्डर 2’ इसी महीने 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर और इसके गाने हाल ही में रिलीज हुए। फिल्म का पहला गाना ‘संदेशे आते हैं’ हाल ही में रिलीज हुआ और इसी के बाद से वरुण धवन की डेढ़ी स्माइल का


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘बॉर्डर 2’ इसी महीने 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर और इसके गाने हाल ही में रिलीज हुए। फिल्म का पहला गाना ‘संदेशे आते हैं’ हाल ही में रिलीज हुआ और इसी के बाद से वरुण धवन की डेढ़ी स्माइल का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया गया। इस गाने के बाद से ही लोगों ने रील बनाना शुरू किया जिसमें वे वरुण धवन की टेढ़ी स्माइल की नकल अपने-अपने तरीके से करते नजर आए।

    अब वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर वायरल रहे अपनी इसी स्माइल पर रिएक्ट किया है। उन्होंने न केवल अपने ऊपर चल रहे मीम्स पर मजेदार रिएक्शन दिया है बल्कि वो वीडियो में सिंगर विशाल मिश्रा को भी वो टेढ़ी स्माइल देना सिखाते नजर आ रहे हैं।

    ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन के दौरान लाइव आए वरुण धवन

    वरुण बुधवार तो 14 जनवरी, 2026 को फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन के लिए कारवार नौसेना बेस पहुंचे और इसी दौरान वो सोशल मीडिया पर लाइव भी आए। इस दौरान उनके साथ विशाल मिश्रा भी दिखे।

    वरुण ने विशाल मिश्रा को सिखाया कैसे करें उनकी तरह स्माइल

    वीडियो में वरुण धवन विशाल की ओर देखते हुए कहते हैं, ‘मुझे पता है मेरी स्माइल ट्रेंड कर रही है।’ इसके बाद वरुण विशाल मिश्रा को भी सिखाते दिख रहे हैं कि वो उनकी तरह कैसे स्माइल कर सकते हैं। हालांकि विशाल कहते हैं कि नहीं, मैं ये नहीं कर सकता। ‘बॉर्डर 2’ के एक्टर ने उनकी तरह स्माइल देने के लिए एक-एक स्टेप बताया है। वो कहते दिख रहे हैं, ‘पहले पूरा स्माइल करो और अभी एक को गिरा दो आधा।’ विशाल उनकी कही बातों को फॉलो करते हैं और फिर जो चेहरा बनता है उसे देखकर दोनों जोर से हंस पड़ते हैं। वरुण कहते हैं- मैं बहुत खुश हूं कि पूरा हिंदुस्तान स्माइल कर रहा है मेरे साथ।

    ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन का रोल

    बता दें कि अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में वरुण धवन ने 3 ग्रेनेडियर्स के मेजर होशियार सिंह दहिया का रोल निभाया है। मेजर होशियार सिंह को युद्ध के दौरान उनकी वीरता के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।