• Entertainment
  • भारती सिंह के घर गूंजी दूसरे बच्चे की किलकारी, शूटिंग पर जाने से पहले हुआ वॉटर ब्रेक, इमरजेंसी में हुई डिलीवरी!

    टीवी की कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह के घर दूसरे बच्चे की किलकारी गूंजी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 19 दिसंबर 2025 की सुबह बेटे को जन्म दिया है। वो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की शूटिंग के लिए जाने वाली थीं, लेकिन उनका वॉटर बैग फट गया। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 19, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टीवी की कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह के घर दूसरे बच्चे की किलकारी गूंजी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 19 दिसंबर 2025 की सुबह बेटे को जन्म दिया है। वो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की शूटिंग के लिए जाने वाली थीं, लेकिन उनका वॉटर बैग फट गया। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया, जहां 41 साल की उम्र में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया।

    ‘जूम/टेली तक’ की रिपोर्ट के अनुसार, भारती सिंह जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थीं, लेकिन इन दिनों वो शूटिंग भी कर रही थीं। शुक्रवार की सुबह भी वो काम पर जाने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही वॉटर ब्रेक हो गया। उन्हें इमरजेंसी में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया।

    2017 में हुई थी शादी, तीन साल पहले हुआ था गोला

    भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने साल 2017 में शादी की थी। साल 2022 में भारती ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम लक्ष्य रखा। उसे सभी प्यार से गोला बुलाते हैं। भारती और उनके परिवार ने दूसरे बच्चे का नाम पहले ही रख दिया था। वो उसे काजू बुलाती थीं।

    बेटी की थी चाहत

    भारती ने अक्सर यही कहा कि वो बेटी को जन्म देना चाहती हैं। उन्होंने हर प्लेटफॉर्म पर यही बोला कि अब बस उनके घर बेटी आ जाए तो परिवार पूरा हो जाए। हालांकि, भारती की ये चाहत पूरी नहीं हो पाई। पर बेटे के जन्म से पूरा परिवार खुशियां मना रहा है।

    ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की चल रही थी शूटिंग

    बता दें कि भारती इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आ रही थीं। वो इस शो में होस्ट हैं। ये एक कुकिंग शो है, जिसमें हंसी-मजाक के साथ खाना बनाया जाता है। शो में एल्विश यादव से लेकर कृष्णा अभिषेक, तेजस्वी प्रकाश और जन्नत जुबैर सहित कई स्टार्स हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।