• Entertainment
  • भारती सिंह के बेटे गोला ने मां के बाल नोचकर मचाया कोहराम, इधर गोद में रोता काजू, 1 दिन पहले बनाया था कान्हा

    भारती सिंह अक्सर अपने बेटों के साथ वीडियोज बनाकर पोस्ट करती रहती हैं। जब से वो दूसरी बार मां बनी हैं, तब से और भी ज्यादा एक्टव हो गई हैं और अपने बेटे गोला के साथ-साथ वो छोटे काजू को लेकर भी क्लिप बनाती हैं। हाल ही में भारती ने जो वीडियो शेयर किया है,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भारती सिंह अक्सर अपने बेटों के साथ वीडियोज बनाकर पोस्ट करती रहती हैं। जब से वो दूसरी बार मां बनी हैं, तब से और भी ज्यादा एक्टव हो गई हैं और अपने बेटे गोला के साथ-साथ वो छोटे काजू को लेकर भी क्लिप बनाती हैं। हाल ही में भारती ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें साफ दिख रहा है कि दो बच्चों के साथ मां की हालत कैसी हो जाती है। इसमें गोला उनके बाल जोर से खींच रहा है।

    भारती सिंह काजू को गोद में लेकर बैठी हुई हैं और पीछे गोला खड़ा है। भारती रील में कहती हैं, ‘ठीक हूं, खुश हूं, मैं खुश हूं, आप बार-बार क्यों पूछ रहे हैं।’ इस दौरान, गोला पीछे खड़े होकर उनके बाल खींच रहा है।

    गोला को कहा था ‘कान्हा’

    इससे पहले, भारती को ‘बड़ा नटखट है ये कृष्णा कान्हा क्या करे यशोदा मैया’ गाने पर रील बनाते देखा गया था, जिसमें वह गोला को बड़े प्यार से गले लगा रही थीं, उसे दुलार रही थीं और प्यार से चूम रही थीं। गोला बिल्कुल भी परेशान नहीं हुआ और अपनी मां के प्यार भरे टच के बीच टीवी देखने में व्यस्त रहा। उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरा कान्हा।’

    बड़े बेटे को वक्त नहीं दे पा रहीं भारती

    भारती ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग्स पर अपने बड़े बेटे गोला उर्फ लक्ष्य को समय न दे पाने का अफसोस जताया था। उन्होंने कहा था कि उनका अधिकांश समय उनके दो महीने के बेटे काजू में ही बीत जाता है। भारती ने बताया कि काजू के जन्म के बाद से उनका जीवन उसी के इर्द-गिर्द घूमता है और उनका 90% ध्यान नवजात बेटे काजू पर ही है, जबकि गोला के लिए केवल 10% ही समय बचता है।

    भारती सिंह की शादी और बच्चे

    भारती ने यह भी बताया कि इस सफर में उनके पति हर्ष लिम्बाचिया उनके लिए एक मजबूत सहारा रहे हैं और गोला का पूरा ख्याल रखते हैं ताकि काजू के आने के बाद उसे अकेलापन महसूस न हो। जानकारी के लिए बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। वो उसे प्यार से काजू कहते हैं और नाम यशवीर रखा है। भारती और हर्ष ने 2022 में अपने पहले बच्चे गोला का स्वागत किया था। दोनों ने 2017 में शादी की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।