कांग्रेस पर भड़के अमित मालवीय
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट में कांग्रेस पर करारा वार किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रीय शर्म, ऐसे समय में जब भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने नवाचार और नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने गरिमा की जगह व्यवधान का रास्ता चुना है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिखर सम्मेलन स्थल पर नग्न होकर हंगामा किया, जो स्पष्ट रूप से भारत को विश्व मंच पर शर्मिंदा करने के उद्देश्य से किया गया कृत्य था।
कांग्रेस पर बीजेपी का करारा पलटवार
अमित मालवीय ने आगे लिखा कि ‘जब देश खुद को एक वैश्विक प्रौद्योगिकी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है, तब ऐसा आचरण केवल उन लोगों के हितों की पूर्ति करता है जो भारत को लड़खड़ाते देखना चाहते हैं। राजनीतिक विरोध करना एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करना नहीं। भारत इससे बेहतर का हकदार है।’
कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए: अमित भंडारी
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी पर शर्म आती है! राहुल गांधी के निर्देश पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एआई शिखर सम्मेलन में हंगामा किया! भारत विरोधी कांग्रेस! कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए! कांग्रेस शहरी नक्सलियों की तरह व्यवहार कर रही है!’
भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यपार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने कुछ देर बाद इन लोगों को वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में विरोध प्रदर्शन के दौरान लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया।
भारत मंडपम में प्रदर्शन के बाद एक्शन
भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यपार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने कुछ देर बाद इन लोगों को वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में विरोध प्रदर्शन के दौरान लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया।
यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट की बड़ी बातें
- इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया।
- शर्टलेस प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने मोदी विरोधी नारे भी लगाए।
- एआई इंपैक्ट समिट के दौरान प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज की।
- पुलिस ने कहा- इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
- पुलिस ने बताया कि ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में विरोध प्रदर्शन के दौरान लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया।
प्रदर्शन के चलते मच गई अफरा-तफरी
दिल्ली में युवा कांग्रेस से जुड़े प्रदर्शनकारी हॉल नंबर-5 के अंदर मार्च करते हुए पहुंचे। वे सफेद टी-शर्ट पहने या पकड़े हुए थे, जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं, तथा उन पर ‘इंडिया यूएस ट्रेड डील’, ‘एपस्टीन फाइल्स’ और ‘पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड’ जैसे नारे लिखे थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने टी-शर्ट भी उतार दी। उनके विरोध प्रदर्शन के चलते वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कुछ प्रतिभागियों और कुछ प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।
पुलिसकर्मी ने क्या कहा
मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद हॉल के अंदर सुरक्षा और कड़ी की जाएगी। यह विरोध प्रदर्शन कुछ ही मिनटों तक चला, जिसके बाद समूह को हॉल से बाहर निकाल दिया गया। इस घटना ने मेहमानों और अन्य आगंतुकों को हैरान कर दिया, क्योंकि ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के मद्देनजर यह अप्रत्याशित था।
16 से 20 तक है एआई समिट
समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में हो रहा है, जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वैश्विक एआई क्षेत्र के नेता, शिक्षाविद, शोधकर्ता, वैश्विक टेक कंपनियों के प्रमुख और अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का औपचारिक उद्घाटन किया, जिसमें कई विश्व नेता और वैश्विक टेक कंपनियों के प्रमुख उपस्थित थे।













