• Sports
  • महिला प्रीमियर लीग का हुआ पहला रिटायर्ड आउट, धीमा खेल रही थीं आयुषी सोनी, बाहर बुला लिया

    नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग का छठा मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज यानी 13 जनवरी को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पहली बार महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में कोई खिलाड़ी रिटायर्ड आउट हुई। बता दें कि मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग का छठा मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज यानी 13 जनवरी को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पहली बार महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में कोई खिलाड़ी रिटायर्ड आउट हुई। बता दें कि मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में गुजरात की टीम पहले बैटिंग कर रही थी।

    छठे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आयुषी सोनी आई थीं। सोनी काफी धीमा खेल रही थीं। उन्होंने 14 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 80 से भी नीचे का था। गुजरात को तेजी से रन बनाने की दरकार थी। ऐसे में टीम ने आयुषी सोनी को वापस बुला लिया और उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया। डब्ल्यूपीएल में पहली बार ऐसा देखने को मिला है।

    गुजरात जायंट्स ने दिया 192 रन का टारगेट

    गुजरात जायंट्स ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे। जॉर्जिया वैरहम ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए। उनके अलावा भारती फुलमली, जो आयुषी सोनी के रिटायर्ड आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए आई थीं। उन्होंने 15 गेंद में 240 के स्ट्राइक रेट से 36 रन ठोके। कनिका अहूजा ने भी 18 बॉल में 35 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के लिए 1-1 विकेट शबनम इस्माइल, हेली मैथ्यूज, निकोला कैरी और अमेलिया कैर ने लिए।

    बता दें कि महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिन्होंने 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट पर 199 रन बनाए थे। गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगातार 2 मुकाबले जीतकर उतरी थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।