‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ दर्शकों का पसंदीदा शो है। इसके पिछले दो सीजन को इतना प्यार मिला कि मेकर्स पुराने कंटेस्टेंट्स के साथ इसे सीजन दर सीजन आगे बढ़ा रहे हैं। बीते एपिसोड में जहां दिग्गज शेफ संजीव कपूर आए थे। वहीं 28 फरवरी और 1 मार्च के एपिसोड में सभी होली के रंग में रंगे दिखाई देंगे। हालांकि नए एपिसोड की शूटिंग भी हुई, जहां पर हर कोई रेट्रो लुक में दिखाई दिया। कोई ‘वास्तव’ वाला संजय दत्त बना तो कोई ‘करण-अर्जुन।’
ममता कुलकर्णी ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के सेट पर
वहीं, माथे पर त्रिपुंड तिलक लगाए और लाला साड़ी के साथ सोने के गहने पहने ममता कुलकर्णी भी पहुंची। उन्होंने पपाराजी से बातचीत में कहा, ‘मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मैं 25 साल बाद टीवी पर आ रही हूं। यहां तक की अगर आपने नोटिस किया हो तो मैं अपनी लाइफ के 25 सालों में कभी भी टीवी पर नहीं आई। एक अच्छा मौका है। हंसने का मौका मिलता है। हम लोग बहुत गंभीर हो गए हैं। जिंदगी बहुत गंभीर हो गई है। सब जगह सीरियसनेस है। इसलिए इससे अच्छी बात क्या है कि हंसो भी और खाना भी बनाओ और लाफ्टर भी है।’
ममता कुलकर्णी को देख बोले लोग
जब पैप्स ने पूछा कि क्या वह इस शो को फॉलो करती हैं? तो उन्होंने कहा, ‘हां, मैंने शो देखा है। इसके 2-3 एपिसोड फॉलो किए हैं और खूब एंजॉय भी किया है।’ अब इनके वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, ‘साध्वी हील में?’ एक ने लिखा, ‘संन्यास लिया है तो मेकअप किस लिए? ढोंग है सब।’ एक ने लिखा, ‘100 चूहे खाकर बिल्ली चली हज पर।’ एक ने लिखा, ‘एटीट्यूड वाली माता बन गई है अब।’
ममता कुलकर्णी ने छोड़ दी है एक्टिंग
बता दें कि ममता कुलकर्णी ने एक्टिंग की दुनिया छोड़कर आध्यात्म की राह पर चलने का फैसला किया है। उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया और अब वह ‘माई माता नंद गिरी’ के नाम से जानी जाती हैं। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी थीं लेकिन बाद में विवाद हुआ तो उन्होंने उसका त्याग कर दिया था। महाकुंभ के दौरान ये काफी चर्चा का विषय बनी थीं। वहीं, ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की बात करें तो इसमें अली गोनी, कृष्णा अभिषेक, जन्नत जुबेर, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, कश्मीरा शाह, अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश, निया शर्मा और सुदेश लहरी नजर आ रहे हैं।












