• Entertainment
  • माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की ‘मां-बहन’, परिणीति की ‘तलाश’ और कोंकणा की Accused का दमदार टीजर रिलीज

    अपने 10 साल पूरे होने पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 2026 के लिए ऐसा तोहफा दिया है कि दर्शकों की बल्ले-बल्ले हो गई है। 15 से ज्यादा सीरीज, शोज और फिल्मों के फर्स्ट लुक- टीजर रिलीज किए गए हैं। कुछ नए शोज और सीरीज का ऐलान भी किया गया है, जिन्होंने एक्साइटमेंट को और बढ़ा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अपने 10 साल पूरे होने पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 2026 के लिए ऐसा तोहफा दिया है कि दर्शकों की बल्ले-बल्ले हो गई है। 15 से ज्यादा सीरीज, शोज और फिल्मों के फर्स्ट लुक- टीजर रिलीज किए गए हैं। कुछ नए शोज और सीरीज का ऐलान भी किया गया है, जिन्होंने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। नेटफ्लिक्स ने पूरी तरह कमर कस ली है कि वह इस नए साल में न सिर्फ दर्शकों का फुल मनोरंजन करेगा, बल्कि बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए भी कड़ी टक्कर का रास्ता खोल दिया है। एक तरफ जहां अक्षय खन्ना और सनी देओल की ‘इक्का’ का टीजर रिलीज किया गया, तो वहीं सैफ अली खान, आर. माधवन, माधुरी दीक्षित और परिणीति चोपड़ा के साथ भी नए प्रोजेक्ट्स की झलक दिखाई है। जहां माधुरी दीक्षित ‘मां बहन’ में नजर आएंगी, तो वहीं परिणीति चोपड़ा ‘तलाश’ के जरिए लंबे समय बाद एक्टिंग में लौट रही हैं।

    यहां इस आर्टिकल में आपको माधुरी दीक्षित की ‘मां बहन’ के अलावा परिणीति चोपड़ा की ‘तलाश’ और कोंकणा सेन शर्मा की Accused के बारे में बता रहे हैं। इनकी कहानी जानने के साथ ही देखिए टीजर:

    माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की ‘मां-बहन’

    माधुरी दीक्षित को आपने अभी तक शायद ही कॉमेडी करते और बिहार के एक्सेंट में देखा होगा, पर आने वाले नए प्रोजेक्ट ‘मां बहन’ में वह कुछ इसी रूप में नजर आएंगी। इसमें माधुरी ने मां का रोल निभाया है, तो तृप्ति डिमरी उनकी बड़ी बहन और धार्णा दुर्गा ने छोटी बहन। तीनों मां-बहने एक दूसरे पर भारी हैं, पर एक बहन तो बहुत ही भयंकर है। लेकिन एक कांड से इनकी जिंदगी बदल जाती है। कहानी में एक मरा हुआ पड़ोसी है, पड़ोस में शादी हो रही है और साथ में इन तीन मां-बहनों का कांड। इन सभी से जो रायता फैलता है, वह दिमाग घुमा देगा। तृप्ति डिमरी के साथ माधुरी दीक्षित की जोड़ी जमी है। दोनों ने इससे पहल फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में साथ काम किया था। ‘मां-बहन’ में रवि किशन भी हैं।

    परिणीति चोपड़ा की ‘तलाश: एक मदर्स सर्च’

    परिणीति चोपड़ा काफी समय बाद एक्टिंग में वापसी कर रही हैं और वह जल्द ही नई सीरीज ‘तलाश: ए मदर्स सर्च’ में नजर आएंगी। 3 फरवरी को इसका टीजर रिलीज किया गया। यह एक मिस्ट्री थ्रिलर है। इसमें परिणीति के अलावा ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान और अनूप सोनी भी हैं। इसमें परिणीति ने एक ऐसी मां का रोल प्ले किया है, जिसका बच्चा किडनैप हो जाता है। वह 8 साल से अपने बच्चे की तलाश कर रही है। यहां तक कि 15 लाख रुपये का इनाम भी घोषित करती है। हर जगह उसे अपने बच्चे की ही झलक नजर आती है। और फिर एक ऐसा खौफनाक राज खुलता है कि परिणीति के ही होश उड़ जाते हैं। उसे पता चलता कि बच्चे की किडनैपिंग में खुद उसके अपने ही लोग शामिल हैं।

    कोंकणा सेन शर्मा की Accused

    इसमें कोंकणा सेन शर्मा एक ऐसी मेडिकल प्रोफेशनल का किरदार निभा रही हैं, जिन्होंने अपने करियर में हर रिकॉर्ड तोड़ दिया है और हर उम्मीद से कहीं आगे निकल गई हैं। वो कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छू रही थीं कि तभी उन पर यौन शोषण का आरोप लग जाता है। मामला इतना बढ़ जाता है कि उनकी अपनी बेटी भी उनकी बेगुनाही पर शक करने लगती है। इसमें कोंकणा की बेटी का रोल ‘लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा ने निभाया है। अब कोंकणा के सामने चुनौती है कि उन्हें उन पर लगे आरोपों से खुद को बेगुनाह साबित करना होगा। साथ ही परिवार और अपनी कम्युनिटी के लोगों का भरोसा जीतना होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।