• Entertainment
  • ‘मामी को कुछ तो महसूस हुआ होगा’ गोविंदा के भांजे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सुनीता आहूजा से डरता हूं

    बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के भतीजे और कृष्णा अभिषेक के चचेरे भाई विनय आर आनंद सुर्खियों में हैं। वो भोजपुरी सिनेमा में कई साल से काम कर रहे हैं। हाल ही में एकता कपूर की वेब सीरीज ‘एसीपी विक्रांत’ से 19 साल बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने अपने मामा और मामी के तलाक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के भतीजे और कृष्णा अभिषेक के चचेरे भाई विनय आर आनंद सुर्खियों में हैं। वो भोजपुरी सिनेमा में कई साल से काम कर रहे हैं। हाल ही में एकता कपूर की वेब सीरीज ‘एसीपी विक्रांत’ से 19 साल बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने अपने मामा और मामी के तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही सुनीता ने हाल ही में अफेयर को लेकर आरोप लगाया था, उस पर भी रिएक्शन दिया है।

    विनय आनंद ने बताया कि वो गोविंदा के संपर्क में हैं और हाल ही में उनसे मिले थे। वो कभी-कभी मामी सुनीता आहूजा को भी फोन करते हैं। वो कहते हैं, ‘पर अभी थोड़ा डरता हूं। अगर मामा की वाट लगा रखी है तो मैं तो कहीं गिनती में भी नहीं आऊंगा। कौन रिस्क लेगा?’

    भगवान ना करे। अगर किसी रिश्ते का टूटना तय है तो इसे कौन रोक सकता है? अभी तक खिंच रहा है तो शायद ईश्वर चाहते हैं कि ऐसा ना हो और मैं भी यही चाहता हूं
    गोविंदा के भांजे, विनय आनंद

    गोविंदा ने कहा- ये मुश्किल दौर है

    विनय आनंद ने आगे कहा, ‘भगवान ना करे। अगर किसी रिश्ते का टूटना तय है तो इसे कौन रोक सकता है? अभी तक खिंच रहा है तो शायद ईश्वर चाहते हैं कि ऐसा ना हो और मैं भी यही चाहता हूं। मैंने इस बारे में मामा से बात की और उन्होंने कहा, ‘बेटा, ये एक कठिन दौर है।’ मैं प्रार्थना करता हूं कि ये गुजर जाए, क्योंकि अपने जीवनसाथी से अलग होने का दर्द बहुत गहरा हो सकता है।’

    मामी गलत नहीं हैं!

    सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर एक यंग लड़की के साथ अफेयर की तरफ इशारा किया था। इसको लेकर विनय ने कहा, ‘मैंने मामा से पूछा था कि ऐसा कुछ है क्या? तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मैं ये नहीं कह सकता कि मेरी मामी गलत हैं। उन्हें कुछ तो महसूस हुआ होगा। अब सिर्फ गोविंदा जी ही उन्हें मना सकते हैं। मैं आशा करता हूं कि उनके बीच सब ठीक हो जाए।’

    मैं ये नहीं कह सकता कि मेरी मामी गलत हैं। उन्हें कुछ तो महसूस हुआ होगा
    विनय आनंद

    टैक्सी में बैठने का वीडियो

    गोविंदा का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो मर्सिडीज या BMW जैसी महंगी कारों की बजाए एक टैक्सी में बैठते दिख रहे हैं। उनकी हालत देख लोगों ने कहा कि उनका पतन हो गया है।

    शादी को हुए 39 साल

    गोविंदा और सुनीता की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। पर उन्होंने अपनी शादी को करीब एक साल तक छिपाया था। इनके दो बच्चे हैं बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। बीते दिनों रिपोर्ट आई थी कि यशवर्धन भी एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। वो साजिद खान की हॉरर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगे, जिसमें ‘लापता लेडीज’ की नितांशी गोयल होंगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।