• Sports
  • मिचेल सैंटनर गेंद के साथ ही बल्ले से छाए, हार्दिक और सिकंदर रजा के स्पेशल क्लब में मारी ग्रैंड एंट्री

    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटर ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। सिर्फ 84 रन पर न्यूजीलैंड ने अपने 6 विकेट खो दिए थे। यहां से सैंटनर ने न्यूजीलैंड को 168 रन तक पहुंचा दिया। उन्होंने मुश्किल विकेट पर सिर्फ 26 गेंद पर 47 रन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटर ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। सिर्फ 84 रन पर न्यूजीलैंड ने अपने 6 विकेट खो दिए थे। यहां से सैंटनर ने न्यूजीलैंड को 168 रन तक पहुंचा दिया। उन्होंने मुश्किल विकेट पर सिर्फ 26 गेंद पर 47 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के मारे।

    सैंटनर के टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे

    मिचेल सैंटनर का यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 132वां मैच था। 47 रनों की पारी के दौरान वह 1000 रनों तक भी पहुंच गए। वह मुख्य रूप से बाएं हाथ के स्पिनर हैं। हालांकि बल्लेबाजी में भी अच्छा योगदान देते हैं। 34 साल के सैंटनर का इस फॉर्मेट में औसत 20 और स्ट्राइक रेट करीब 132 का है। वह दो फिफ्टी भी लगा चुके हैं।

    1000 रन और 100 विकेट का क्लब

    मिचेल सैंटनर के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 137 विकेट हैं। अब उनके एक हजार रन भी पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही मिचेल सैंटनर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट लेने के साथ ही 1000 रन बनाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में जगह बनाने वाले वह फुल मेंबर देश के छठे क्रिकेटर हैं। इसमें भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का भी नाम है। मलेशिया के वीरनदीप सिंह और हांगकांग के ऐजाज खान भी ऐसा कर चुके हैं।

    फुल मेंबर देश के खिलाड़ी जिनके नाम 1000 रन के साथ 100 विकेट भी
    शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 2551 रन और 149 विकेट
    मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) – 2448 रन और 109 विकेट
    सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) – 2985 रन और 103 विकेट
    हार्दिक पांड्या (भारत) – 2176 रन और 110 विकेट
    शादाब खान (पाकिस्तान) – 1002 रन और 123 विकेट
    मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड) – 1021 रन और 137 विकेट

    न्यूजीलैंड को 61 रनों से जीत मिली

    न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। 20 ओवर में श्रीलंका ने 8 विकेट पर सिर्फ 107 रन ही बनाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।