• Entertainment
  • ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज डेट: देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर, फिर आ रहे कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू पंडित

    अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट भारत की सबसे बड़ी और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइजी ‘मिर्जापुर’ को पहली बार सिनेमाघरों में ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी। एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट भारत की सबसे बड़ी और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइजी ‘मिर्जापुर’ को पहली बार सिनेमाघरों में ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी। एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है जो 4 सितंबर है।

    भारत की सबसे आइकॉनिक OTT फ्रैंचाइजी अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की थिएट्रिकल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म दर्शकों को उसी रॉ और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल पर। पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित के साथ-साथ दिव्येंदु के मुन्ना भैया की भी वापसी हो रही है। पहली बार मिर्जापुर की कल्ट कहानी सिनेमाघरों में उतरेगी और इस तरह से अपने फैंस को एक जबरदस्त बिग-स्क्रीन अनुभव देने वाली है।

    ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज की घोषणा

    फिल्ममेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए दर्शकों को एक भव्य थिएटर अनुभव का वादा किया है और मिर्जापुर की दुनिया को एक अनकही कहानी के साथ विस्तार देने की बात कही है। कैप्शन में लिखा था, ‘अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। #MirzapurTheMovie 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’

    ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कास्ट

    फिल्म में इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज की तारीख

    अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, एक एक्सल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

    ‘मिर्जापुर’ के कितने सीजन आ चुके हैं?

    ‘मिर्जापुर’ सीरीज के सारे सीजन्स की बात करें, तो इसका पहला सीजन 2018 में आया था जो सुपर हिट रहा। उसके बाद दूसरा सीजन साल 2020 में आया, वो भी जोरदार रहा और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। तीसरा सीजन 2024 में आया था जिसके बाद से चौथे सीजन की तैयारी भी शुरू हो गई है और कई पार्ट्स की शूटिंग भी हो रही है।

    ‘मिर्जापुर सीजन 4’ पर अपडेट

    इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक है ‘मिर्जापुर सीजन 4’ कब आएगा। इस सवाल का जवाब यह है कि यह सीजन 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत के बीच आ सकती है। पिछले सीजन की तरह, यह भी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा, जिससे यह प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बन जाएगा। हालांकि, रिलीज की डेट अभी कन्फर्म नहीं की गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।