सप्ताह की शुरुआत नई उम्मीदों के साथ होगी। करियर में नई संभावनाएं दिखाई देंगी और जीवन में खुशहाली प्राप्त होगी जिससे सुकून महसूस करेंगे। आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं और माता-पिता का आशीर्वाद आपके प्रयासों को दिशा देगा। धैर्य और शांति से कई कार्य सिद्ध होंगे। यह सप्ताह आपको बताएगा कि हर जीत शोर से नहीं आती, कुछ जीतें शांति से आती हैं। लेकिन इसी आरंभिक उत्साह के साथ अनावश्यक बेचैनी और मानसिक तनाव आपके सामने आ सकता है। किसी भी बहस या अनावश्यक मामले से दूर रहें। पीठ और पैरों में दर्द की संभव है। जीवनसाथी के स्वभाव में काम के दबाव से उलझन दिख सकती है। अल्पकालिक निवेश या सट्टे से नुकसान का योग है। ऐसे में विवेक आवश्यक है।
सप्ताह के मध्य में सूझबूझ के साथ सही फैसले लेने जरूरी होंगे। मानसिक चंचलता परिणामों पर नकारात्मक असर डाल सकती है। हार्मोन संबंधी समस्या उभर सकती है। लेकिन इसी समय करियर में शुभ समाचार मिलेगा और उत्साह जीवन में वापस लौटेगा। मित्रों का सहयोग हर्षित करेगा, लेकिन विपरीत लिंगियों से सतर्क रहना आवश्यक होगा। आपकी आत्मिक शक्ति में वृद्धि का अनुभव होगा। यह समय है जब आप भीतर से मजबूत महसूस करेंगे। लेकिन अनिश्चय की स्थिति मन को बेचैन भी कर सकती है।
सप्ताह के अंत में अनियमित नींद से उलझन हो सकती है। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और भाई बहन की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। छोटी मोटी उलझनों और बातों को नजरअंदाज करने से घर में सुख बना रहेगा। किसी जरूरी कार्य में रुकावट आ सकती है। अनावश्यक मामलों से दूर रहने की सलाह है। व्यय बढ़ेगा लेकिन वह आपको भारी नहीं पड़ेगा यदि आप संतुलन बनाए रखें। विचित्र स्वप्न मन को परेशान कर सकते हैं। लेकिन साथ ही किसी बड़े अवसर की संभावना भी जागेगी। काम में आ रहे व्यवधान दूर होंगे। आवेश से बचना आवश्यक होगा, धैर्य से लाभ होगा।
शुभ रंग : केसरिया और हल्का पीला
शुभ अंक : 3














