अमिताभ बच्चन हर रविवार को ‘जलसा’ के बाहर मिलते हैं। उन्हें कई बार तो तोहफे भी देते हैं और कई बार सेल्फी लेते हैं। इस दौरान उनका कैमरामैन इस पूरे नजारे को कैद करता रहता है। जिसक झलक ब्लॉग में देखने को भी मिलती है। हालांकि इस बार एक्टर एक पोस्टर लेकर खड़े दिखाई दिए, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
अमिताभ बच्चन ने पकड़ा पोस्टर, हुए वायरल
अमिताभ बच्चन के पोस्टर में मोटे-मोटे अक्षरों में लिखा है, ‘सपोर्ट मी। मेरे ससुराल वाले मेरी Wife को भेज नहीं रहे हैं। 1982 अ लव मैरिज। 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में।’ मतलब वह किसी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं और ये बोर्ड उनका नहीं, वहां आए किसी शख्स है, जिसने उन्हें गुजारिश करके थमाया है। अब इस पर लोगों ने रिएक्ट किया है।
अमिताभ बच्चन के वीडियो पर रिएक्शन
अमिताभ के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘जब पत्नी जया बच्चन हो तो दूर रहने में ही भलाई है।’ एक ने लिखा, ‘वैसे तो किसी और को सपोर्ट कर रहे। लेकिन खुद की बीबी भी जाती तो रिलैक्स होकर रहते कुछ दिन।’ एक ने लिखा, ‘जैसी आपकी बीवी है, उसे ससुराल में ही रहने दो। घर में शांति बनी रहेगी।’ एक ने लिखा, ‘मतलब वाइफ मैटर इनके साथ भी होता है।’
फिल्म ‘1982 अ लव मैरिज’ के बारे में
बता दें कि जिस फिल्म को ये प्रमोट कर रहे, उसी टाइटल से साल 2019 में रिलीज हुई थी। ये 1 घंटे 53 मिनट लंबी है और इसको प्रशांत गोरे ने डायरेक्ट किया था। इसमें अमित कुमार शर्मा, अमना और रीटा अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई थी। इसे IMDb पर 5.2 रेटिंग मिली है। इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
अमिताभ बच्चन की फिल्में
अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह ‘सेक्शन 84’, ‘द इंटर्न’, ‘जबान’, ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे। हालांकि अभी वह ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17’ को होस्ट कर रहे थे। जो ऑफ एयर हो चुका है।














