जब नेतन्याहू ने कहा- आपका और मेरी पत्नी का भगवा मैचिंग-मैचिंग
दरअसल, जब नेतन्याहू की पत्नी ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया तो नेतन्याहू की नजर दोनों की ड्रेस पर पड़ी, फिर क्या था नेतन्याहू ने पीएम मोदी के साथ मजाक कर लिया। नेतन्याहू ने कहा देखिए मेरी पत्नी का भगवा और आपका भी भगवा मैचिंग कर रहा है। फिर तीनों के बीच जमकर हंसी ठहाके चले।
पीएम मोदी इजराइली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता बनेंगे
भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी की 10 साल में इजराइल की दूसरी यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार 2017 में इजराइल का दौरा किया था। प्रधानमंत्री मोदी इजरायली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता बनेंगे।
पीएम मोदी का यह भाषण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई जैसे अन्य विदेशी नेताओं के नेसेट (इजरायली संसद) को संबोधित करने के बाद हो रहा है। इस संबोधन के बाद, नेता एक निजी रात्रिभोज के लिए रवाना होंगे।
इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
पीएम मोदी और नेतन्याहू भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, नवाचार, जल प्रबंधन, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था तथा जन-समुदाय के आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे।













