• National
  • ‘मोहम्मद’ दीपक से मिले राहुल गांधी, गले भी लगाया, कोटद्वार जाकर लेंगे जिम की सदस्यता

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड वाले दीपक कुमार से मुलाकात की है। राहुल गांधी से मिलने के बाद कोटद्वार के दीपक ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने मेरे परिवार से बात की और मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड वाले दीपक कुमार से मुलाकात की है। राहुल गांधी से मिलने के बाद कोटद्वार के दीपक ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने मेरे परिवार से बात की और मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं, आपने कोई गलत काम नहीं किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ये भी कहा कि वे कोटद्वार आकर मुझसे मिलेंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे।

    10 जनपथ पर राहुल गांधी से मिले दीपक

    उत्तराखंड में मुस्लिम दुकानदार की मदद करने के बाद ‘मोहम्मद दीपक’ नाम से चर्चा में आए जिम संचालक दीपक कुमार ने राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पर ये मुलाकात हुई। इस मुलाकात में कांग्रेस नेता वैभव वालिया, दीपक के दोस्त विजय रावत और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। राहुल गांधी ने दीपक की मुलाकात सोनिया गांधी से भी करवाई और उनकी पत्नी से फोन पर बात भी की।

    राहुल से मुलाकात के बाद क्या बोले दीपक

    मुलाकात के बाद दीपक ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे बुलाया था। उन्होंने मुझे सोनिया गांधी से भी मिलवाया और मेरी पत्नी से फोन पर बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि आपने अच्छा काम किया है और मैं कोटद्वार आकर आपकी जिम की सदस्यता लूंगा। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में उनके साथ पदयात्रा करने वाले कांग्रेस नेता वैभव वालिया भी इस मौके पर मौजूद रहे।

    कांग्रेस नेता वैभव वालिया ने मुलाकात पर क्या कहा

    वैभव वालिया ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से देश भर में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने का जो संदेश दिया था, मोहम्मद दीपक ने उसे ही आगे बढ़ाया है। हम राहुल गांधी के आभारी हैं कि उन्होंने इंसानियत और मोहब्बत के लिए खड़े होने वाले उत्तराखंड के एक नौजवान का सम्मान किया।

    हम उम्मीद करते हैं कि उत्तराखंड और पूरे देश में मोहब्बत जीतेगी और नफरत हारेगी।
    वैभव वालिया, कांग्रेस नेता

    क्यों चर्चा में आए ‘मोहम्मद’ दीपक

    बीते 26 जनवरी को उत्तराखंड के कोटद्वार में कपड़ों की दुकान ‘बाबा’ का नाम बदलने के लिए दुकान मालिक वकील अहमद पर दबाव बनाने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता दुकान के बाहर जमा हो गए थे। इसी दौरान अहमद के बेटे मोहम्मद शोएब के मित्र और 42 वर्षीय जिम मालिक दीपक कुमार ने बजरंग दल के इस रवैये का विरोध किया और कार्यकर्ताओं को वहां से हटने पर मजबूर कर दिया। इस कदम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर दीपक को ‘भारत का हीरो’ बताया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।