• Business
  • यूरोप के इस छोटे देश ने कर दिया कमाल, एक ही झटके में अमेरिका और चीन को कर दिया बेहाल

    नई दिल्ली: इटली दुनिया का सबसे बड़ा सेब निर्यातक बन गया है। उसने अमेरिका और चीन को पछाड़कर यह तमगा हासिल किया है। पूरी दुनिया में, सेब का अंतरराष्ट्रीय व्यापार लगभग 7 मिलियन टन होता है, जिसकी कुल कीमत 7 अरब यूरो से ज्यादा है। कुल ग्लोबल एक्सपोर्ट में इटली की हिस्सेदारी 16 फीसदी पहुंच


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 25, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: इटली दुनिया का सबसे बड़ा सेब निर्यातक बन गया है। उसने अमेरिका और चीन को पछाड़कर यह तमगा हासिल किया है। पूरी दुनिया में, सेब का अंतरराष्ट्रीय व्यापार लगभग 7 मिलियन टन होता है, जिसकी कुल कीमत 7 अरब यूरो से ज्यादा है। कुल ग्लोबल एक्सपोर्ट में इटली की हिस्सेदारी 16 फीसदी पहुंच गई है जबकि अमेरिका 14 फीसदी के साथ दूसरे और चीन 13 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर है। फिर न्यूजीलैंड, चिली, दक्षिण अफ्रीका, पोलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड और तुर्की का नंबर आता है।

    इटली के एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट Ismea के अनुसार 2025/26 मार्केटिंग वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रही है। स्वेज नहर का फिर से खुलना इटली के सेब के व्यापार के लिए एक अच्छी खबर है। इस दौरान इटली से एक मिलियन टन से ज्यादा सेब का निर्यात हुआ जो पिछले साल के मुकाबले 24% ज्यादा है। जिन देशों में इटली सबसे ज्यादा सेब बेचता है, उनमें जर्मनी पहले नंबर पर है। मूल्य के हिसाब से उसकी हिस्सेदारी 30% है। पिछले साल की तुलना में जर्मनी को सेब का एक्सपोर्ट वॉल्यूम में 26% और कमाई 23% बढ़ा है। स्पेन दूसरे और सऊदी अरब तीसरे नंबर पर है।

    इटली के चीरो और फ्रांस की ओद्रा ने ओरछा में रचाई शादी, प्राचीन मंदिर में गूंजते रहे हर-हर महादेव

    इटली में सेब की खेती

    आंकड़ों के मुताबिक हाल के साल में इटली में सेब के बागों का रकबा लगभग 54 हजार हेक्टेयर पर स्थिर रहा है। इसमें से ज्यादातर बाग बोलजानो और ट्रेंटो इलाकों में हैं जो अकेले राष्ट्रीय कुल का 49% हिस्सा हैं। इसके बाद पीडमोंट, वेनेतो और एमिलिया-रोमाग्ना का नंबर आता है, जो मिलकर लगभग 30% उत्पादन क्षमता रखते हैं। कैम्पानिया अपनी खास एनुरका किस्म के उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस साल इटली में 2,317,545 टन सेब का उत्पादन होने का अनुमा है जो पिछले साल के बराबर है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।