• Entertainment
  • रणबीर कपूर का वीडियो देख लोगों ने कहा- ये ‘पंचायत’ वाले विधायक जी लग रहे, कैमरामैन से ये बोले एक्टर

    रणबीर कपूर का एक वीडियो इस वक्त सुर्खियां बटोर रहा है, जो इंडियन सुपर गेमिंग लीग इवेंट का है। इस वीडियो में रणबीर अपनी टीम के साथ आगे बढ़ते दिख रहे हैं और इसी बीच कैमरे को लेकर वो असहज हो गए। दरअसल वीडियो में एक कैमरामैन अपना कैमरा रणबीर के मुंह के पास ले


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रणबीर कपूर का एक वीडियो इस वक्त सुर्खियां बटोर रहा है, जो इंडियन सुपर गेमिंग लीग इवेंट का है। इस वीडियो में रणबीर अपनी टीम के साथ आगे बढ़ते दिख रहे हैं और इसी बीच कैमरे को लेकर वो असहज हो गए। दरअसल वीडियो में एक कैमरामैन अपना कैमरा रणबीर के मुंह के पास ले आते हैं जिसके बाद वो रिएक्ट कर देते हैं।

    सोशल मीडिया पर नजर आ रहे इस वीडियो में कैमरा रणबीर के चेहरे के पास आ जाता है और बस कुछ इंच दूर नजर आता है। रणबीर असहज हो जाते हैं और कहते हैं कैमरा मुंह के अंदर डाल रहा है, पागल।’

    असहज करने वाला ये माहौल हंसी-मजाक में बदल गया

    हालांकि, इसपर कैमरामैन ने हंसते हुए जवाब दिया और रणबीर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। असहज करने वाला ये माहौल हंसी-मजाक में बदल गया, जिसमें एक्टर खुद को बखूबी कंट्रोल करने की कोशिश करते दिखे। अब इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं।

    ‘इनके नखरे देखो, इन कैमरामैन की वजह से ही तुम्हें दुनिया जानती है’

    लोगों ने कहा- सही बोल रहे रणबीर। किसी ने लिखा- ये रणबीर पंचायत वाले विधायक जी लग रहे हैं। एक और ने कहा- रणबीर न रोकते तो सच में घुस जाता। वहीं किसी और ने कहा- इनके नखरे देखो इन कैमरामैन की वजह से ही तुम्हें दुनिया जानती है।

    मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में बिजी

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में बिजी हैं जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इस पौराणिक महाकाव्य बेस्ड फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे, जो दिवाली 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी, वहीं यश रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे और खबर है कि एआर रहमान ने इसमें संगीत दिया है।

    ‘लव एंड वॉर’ और ‘एनिमल पार्क’ जैसी फिल्में

    रामायण के अलावा, रणबीर की दूसरी फिल्म की बात करें तो ये संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों में ‘एनिमल’ की सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।